अलवर (एजेंसी/वार्ता) राजस्थान में अलवर जिला जाट महासभा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सूचना एवं प्रसारण को ज्ञापन भेजकर अहिल्याबाई सीरियल के निर्माता,निर्टेशक, लेखक,कलाकारों,सोनी टीवी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जाट महासभा के जिला अध्यक्ष शेर सिंह चौधरी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां जिला कलेक्टर से मिलकर इस आशय का ज्ञापन दिया।
श्री चौधरी ने बताया कि विश्व के सिरमोर भारत भूमि के अजेय योद्धा महाराजा सूरजमल एवं भरतपुर रियासत ने सपूर्ण विश्व में गोरवशाली पहचान स्थापित की है भरतपुर रियासत हिदुस्तान की एक मात्र रियासत है जो कभी गुलाम नहीं हुई। भरतपुर रियासत के महाराजाओ ने हमेशा हिंदुस्तान की आन बान शान बचाने के लिए त्याग तपस्या की पानीपत के तृतीय युद्ध मेँ मराठा मुगलों से हार गए थे
महाराजा सूरजमल और महारानी किशोरी देवी ने मराठा सेना के घायल सैनिकों एवं उनकी पत्नी बच्चों को सुरक्षित उनके प्रदेश महाराष्ट्र भेजा। महाराजा सूरजमल ने अपनी सेना राशन पानी और चांदी का सिक्का देकर सम्मान सुरक्षित घर पहुंचाने का काम किया। उस दौर में हारी हुई सेनाओं को लूट लिया जाता था लेकिन भरतपुर रियासत के महाराजाओ ने हमेशा पीड़ित असहाय की मदद की है।
उन्होंने कहा कि भरतपुर का इतना बड़ा गौरवशाली इतिहास होने के बावजूद अहिल्याबाई सीरियल मेँ निर्माताओं ने महाराजा सूरजमल के गौरवशाली इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर घिनौनी हरकत की है। सोनी टीवी चैनल पर 7 बजे एक सीरियल प्रसारित होता है
अहिल्याबाई सीरियल के 17 नवंबर 2022 के एपिसोड में पात्र कलाकार खंडेराव द्वारा महाराजा सूरजमल को घटिया दगाबाज बुझदिल बताया गया और खांडेराव दवारा युद्ध हारना बताया गया जबकि महाराजा सूरजमल की सेना ने खडेराव को युद्ध के दौरान मारकर पराजित कर दिया था और विजय पताका फहराई थी।
ज्ञापन में कहा कि इस दौरान घटना से 36 कोम किसान बिरादरी जाट समाज में कड़ा रोष व्याप्त है। इस धारावाहिक सीरीयल के प्रसारण पर रोक लगवाते हुये, सबधित निर्माता. निर्देशकों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करवाने का अनुग्रह करावें।
एजेंसी/वार्ता
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News