हैदराबाद (एजेंसी/वार्ता): केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों की एक टीम मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी एवं विधान पार्षद के कविता के दिल्ली आबकारी घोटाला के संबंध के बारे में पूछताछ के लिए रविवार को बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास पर पहुंची।
विशेष रूप से, ‘घोटाले’ में कथित दलाली पर दिल्ली की एक अदालत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर एक रिमांड रिपोर्ट में सुश्री कविता के नाम का उल्लेख किया गया है। सीबीआई की ओर से इस संबंध में सुश्री कविता से पूछताछ कर सकती है।
सीबीआई ने सुश्री कविता को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 160 के तहत नोटिस देकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। सीबीआई से नोटिस पाने वाली सुश्री कविता ने कहा कि वह 13 दिसंबर को छोड़कर 11 से 15 दिसंबर तक उपलब्ध रहेंगी। सीबीआई अधिकारियों की ओर से सुश्री कविता के बयान दर्ज करने की उम्मीद है। दिल्ली शराब घोटाले की सीबीआई जांच के बाद पुलिस ने सुश्री कविता के आवास के आसपास के इलाकों में भारी सुरक्षा व्यवस्था की है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: भाकपा ने की कविता पर सीबीआई जांच के सीधे प्रसारण की मांग
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News