नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के विदेश जाने की अनुमति देने के आवेदन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया। सुश्री फर्नांडीस 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में आरोपी हैं जिसमें ठग सुकेश चन्द्रशेखर भी शामिल है।
विशेष न्यायाधीश शैलेन्द्र मलिक ने फर्नांडीस की विदेश जाने की अनुमति देने की मांग के आवेदन पर सुनवाई करने के बाद ईडी को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा। विशेष अदालत ने फर्नांडीस को 15 नवंबर को दो लाख रुपये के व्यक्तिगत बॉड और अदालत की अनुमति के बिना विदेश न जाने की शर्त पर जमानत दी थी।
सुश्री फर्नांडीस के वकील ने जमानत आवेदन पत्र पेश किया और कहा कि वह जांच एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए दो बार पेश हुई और उसे कभी गिरफ्तार नहीं किया गया। पहले ईडी ने श्री फर्नांडीस के नियमित जमानत आवेदन पत्र का विरोध किया और कहा कि उसने जांच एजेंसी के साथ कभी सहयोग नहीं किया और अगर उसे जमानत दी जाती है तो वह इस देश से भाग जायेगी।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: राम चरण ने दो करोड़ की घड़ी के बाद पहनी इतनी महंगी शर्ट, कीमत सुन दंग रह जाएंगे आप
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News