200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दुबई जाने की इजाजत दे दी है. एक्ट्रेस ने 27 जनवरी से 30 जनवरी के बीच दुबई जाने के लिए कोई में नई याचिका दायर की थी जिसे मंजूर कर लिया गया है.
एक्ट्रेस ने दिल्ली की कोर्ट में दायर किए गए अपने आवेदन में कहा था कि उन्हें दुबई में पेप्सिको इंडिया कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए इनवाइट किया गया है . रविवार,29 जनवरी को शेड्यूल कॉन्सर्ट में में उन्हें एक स्टार परफॉर्मर के तौर पर बुलाया गया है.
बता दें कि फर्नांडीस 200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपियों में से एक हैं. उन्हें 15 नवंबर 2022 को मामले में रेग्यूलर जमानत दी गई थी. फर्नांडीज को मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया था.
200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर मामले की सुनवाई पटियाला हाउस कोर्ट ने 23 जनवरी को स्थगित कर दी थी. अदालत में मामले में आरोपो पर बहस होनी थी. हालांकि कोर्ट ने सुनवाई को 15 फरवरी तक के लिए टाल दिया था. वहीं कोर्ट ने जैकलीन को अदालत ने व्यक्तिगत तौर पर पेश होने से छूट दे दी थी.
जैकलीन 18 जनवरी को कोर्ट में पेश हुई थीं. इस दौरान उन्होंने 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केआरोपी सुकेश पर गंभीर आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस ने अपने बयान में कहा था कि सुकेश ने उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया था और उनकी लाइफ को नर्क बना दिया और उनका करियर भी बर्बाद कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन ने दावा किया था कि सुकेश ने उनके सामने खुद को सन टीवी के मालिक के तौर पर इंट्रोड्यूस किया था और ये भी कहा था कि वह तमिलनाडु की दिवंगत सीएम जयललिता का रिश्तेदार है.
यह भी पढे –
करी पत्ता सब्जी का टेस्ट बढ़ाने के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है,जानिए कैसे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News