मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान से उनका नया लुक रिलीज कर दिया गया है। यशराज बैनर तले बन रही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।
इस फिल्म से हाल ही में दीपकिा का पहला लुक जारी किया गया था। इसमें दीपिका पादुकोण को बिकिनी पहने देखा जा सकता है। अब इस बीच फिल्म पठान से उनका दूसरा लुक जारी किया गया है। इसमें दीपिका को पीले रंग की मोनोकिनी पहने पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसमें उनका स्लिम और टोंड फिगर भी नजर आ रहा है। वह काफी हॉट और बोल्ड पोज दे रही है।
सिद्धार्थ आनंद ने कहा, “फिल्म पठान के लिए दीपिका पादुकोण को और ग्लैमरस अवतार में प्रेजेंट करना था। वह फैंटास्टिक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बहुत ही ग्लैमरस भी हैं। वह बहुत ही हॉट एक्ट्रेस है। वह बहुत ही बोल्ड है। जब आप उन्हें अपनी फिल्मों में लेते हैं, तब उन्हें आपको उनके ही अंदाज में पेश करना होता है। मैं उन्हें और ग्लैमरस अवतार में दिखाना चाहता था क्योंकि यहीं फिल्म की मांग है। ”फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: विक्की डोनर के सीक्वल में काम करना चाहते हैं आयुष्मान खुराना
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News