सोशल मीडिया पर अगर प्यार मिलता है तो साथ में ट्रोलिंग भी मिलती है. सेलिब्रिटीज के साथ भी ऐसा होता है. कुछ समय पहले दीपिका कक्कड़ को बुरी तरह ट्रोल किया गया था, जिस पर एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था. अब उनकी ननद सबा इब्राहिम भी ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं.
सबा इब्राहिम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ, फैशन और हेल्थ से जुड़े व्लॉग्स शेयर करती रहती हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी सबा को करीब 1.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. सबा अपने भाई शोएब इब्राहिम और भाभी दीपिका कक्कड़ की तरह एक्टर तो नहीं हैं, लेकिन पॉपुलैरिटी में किसी से कम नहीं हैं. लाखों लोग उन्हें पसंद करते हैं.
सबा इब्राहिम ने एक लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया है. वीडियो मे देखा जा सकता है कि सबा उमराह के लिए जाने की तैयारियां कर रही हैं. इस बीच जब वह फैंस से बात कर रही होती हैं, इतने में उनके पति सनी आ जाते हैं और वह ट्रोलर्स को खरी-खोटी सुनाते हैं. सनी कहते हैं, “मैं अभी सबा के कुछ व्लॉग्स देख रहा था, उसमें लिखा था कि आप सास की खिदमत नहीं करती, बेटी खालू की ऐसा-वैसा बोलती हो. आप देखने आते हो कि वह क्या करती हैं.”
सनी ने बताया कि लोग उसकी तबीयत का भी मजाक बना रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि वह नाटक कर रही हैं. वह बेशर्म हैं. सनी ने कहा कि घर में नौकर हैं, तो वह काम क्यों करे. आपको क्या पता कि उसकी तबीयत सही है या खराब. वह मुंबई बहाना करके नहीं आई है. सनी वाइफ को समझाते हैं कि उन्हें ट्रोलर्स की बातों को दिल पर लगाने की जरूरत नहीं है. सबा रोते हुए कहती हैं कि उन्हें बुरा लगा, जब लोगों ने कहा कि वह तबीयत खराब होने का बहाना कर रही हैं. सनी कहते हैं कि वह मरते दम तक उनका साथ देंगे. वह रोए नहीं. उनकी फैमिली उनके साथ है.
यह भी पढे –
आलू को लेकर कहा जाता है कि इसको खाने से मोटापा बढ़ता है, लेकिन क्या यह बात सच है,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News