बादाम और काजू की तरह खजूर भी एक सुपरफूड है, जो स्वाद में जितना मीठा है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी। खजूर में मौजूद फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन B6 जैसे पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। खासकर अगर आप सुबह के समय इसे खाली पेट खाते हैं, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं।
सुबह खजूर खाने के जबरदस्त फायदे
1. इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर
खजूर में प्राकृतिक शुगर जैसे ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज मौजूद होते हैं। सुबह-सुबह खाली पेट 2–4 खजूर खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। थकान, कमजोरी या लो एनर्जी महसूस हो रही हो तो खजूर रामबाण है।
2. इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत
खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। रोज सुबह खजूर खाने से बीमारियां पास नहीं फटकतीं।
3. हड्डियों को बनाए मज़बूत
खजूर में मौजूद कॉपर, मैग्नीशियम, सेलेनियम और विटामिन K हड्डियों को मज़बूती देते हैं। बढ़ती उम्र में हड्डियों के टूटने या जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं से बचने के लिए खजूर बेहद लाभकारी है।
4. एनीमिया में असरदार
अगर आपके शरीर में खून की कमी है यानी हीमोग्लोबिन का स्तर कम है, तो खजूर खाना बेहद फायदेमंद है। आयरन से भरपूर खजूर एनीमिया को दूर करने में मदद करता है।
कैसे खाएं खजूर?
भिगोकर खाएं: रात में 2-3 खजूर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं। इससे पाचन बेहतर होता है और पोषक तत्वों का अवशोषण अधिक होता है।
कच्चा भी खा सकते हैं, लेकिन भिगोकर खाने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं।
एक दिन में कितना खाएं?
रोजाना 3 से 4 खजूर खाना पर्याप्त है। एक खजूर में लगभग 23 कैलोरी होती है, इसलिए सीमित मात्रा में सेवन करना सबसे बेहतर है। डायबिटीज के मरीज भी डॉक्टर की सलाह से सीमित मात्रा में खजूर खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
बुमराह को लेकर गंभीर का बड़ा बयान – तीन या पांच टेस्ट? फैसला पेंडिंग