जिस तरह घर की सुरक्षा के लिए ताला जरूरी होता है, ठीक उसी तरह ऑनलाइन अकाउंट्स की सेफ्टी के लिए मजबूत पासवर्ड बेहद ज़रूरी है। लेकिन हाल ही में जब 16 अरब पासवर्ड लीक होने की खबर सामने आई, तो सभी की चिंता बढ़ गई। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आपका पासवर्ड तो सुरक्षित है ना – तो अब अलर्ट हो जाइए, क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं गूगल के ऐसे टूल के बारे में, जो पासवर्ड की सुरक्षा में डॉक्टर जैसा काम करता है।
🛡️ Google Password Checkup: पासवर्ड का हेल्थ टेस्ट
गूगल का यह कमाल का फीचर Google Password Checkup कहलाता है। जैसे डॉक्टर बीमारी की पहचान के लिए चेकअप करता है, वैसे ही ये टूल ये जांचता है कि आपका पासवर्ड लीक हुआ है या नहीं। अगर आपका कोई पासवर्ड किसी डेटा ब्रीच में शामिल होता है, तो ये टूल तुरंत आपको अलर्ट करता है।
📌 अलर्ट तभी मिलेगा जब…
ध्यान देने वाली बात ये है कि Google Password Checkup तभी काम करता है जब आपने अपने पासवर्ड Google Password Manager में सेव किए हों। यदि आपने ऐसा नहीं किया है, तो यह टूल आपको अलर्ट नहीं कर पाएगा।
🔧 पासवर्ड मैनेजर में पासवर्ड कैसे सेव करें?
गूगल क्रोम ओपन करें।
राइट साइड में दिए गए थ्री डॉट्स (⋮) पर क्लिक करें।
“Passwords and Autofill” ऑप्शन पर जाएं।
यहां आपको Google Password Manager का ऑप्शन मिलेगा।
अब आप यहां से:
नए पासवर्ड Add कर सकते हैं,
पुराने पासवर्ड की चेकअप कर सकते हैं।
🔍 क्या करेगा ये टूल?
आपके लीक हुए पासवर्ड्स की जानकारी देगा।
बताएगा कि आपने किस ऐप के लिए कमजोर पासवर्ड इस्तेमाल किया है।
ये भी दिखाएगा कि आपने एक ही पासवर्ड कितने अकाउंट्स में यूज़ किया है।
📱 मोबाइल से कैसे चेक करें?
अगर आपने पासवर्ड पहले से सेव किए हुए हैं तो अपने फोन की:
Settings > Google > Autofill with Google > Password Manager
…में जाकर यह देख सकते हैं कि:
कोई पासवर्ड चोरी तो नहीं हुआ?
कौन-कौन से पासवर्ड कमजोर हैं?
यह भी पढ़ें:
पानी ज़रूरी है, लेकिन ज़्यादा पानी ज़हर भी बन सकता है! जानिए कैसे बचें ‘वॉटर टॉक्सिसिटी’ से
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News