जिसका था सबको इंतजार आज वह घड़ी आ गई है. 12 फरवरी 2023 को पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ का ग्रैंड फिनाले होगा. ‘बिग बॉस 16’ को पहले ही अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. अब देखना होगा कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा. विनर चाहे जो भी बने, सभी अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर रहे हैं.
हाल ही में, दलजीत कौर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने शालीन भनोट के लिए वोट की अपील की है. उन्होंने कहा, “बिग बॉस 16 का फिनाले है. ये सबसे कठिन शोज में से एक है. आप सभी ने बहुत मेहनत की है और यहां तक पहुंचना बहुत बड़ी बात है. आप यहां रहना डिजर्व करते हैं. तो आप पांचों को ऑल द वेरी बेस्ट.
दलजीत कौर ने आगे शालीन भनोट के लिए वोट की अपील की. उन्होंने कहा, “मैं आज शालीन के लिए वोट अपील करना चाहती हैं. मैं उम्मीद करती हूं कि आप लोग उन्हें वोट करें. उन्होंने भी अच्छा काम किया है. इतने महीनों फैमिली से दूर रहना, अपने कंफर्ट से दूर रहना और सर्वाइव करना अपने आप में एक मुश्किल काम है.
बता दें कि, शालीन भनोट और दलजीत कौर ने साल 2009 में शादी की थी. उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम जेयडन है. कपल ने साल 2015 में तलाक ले लिया था. दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. उनका तलाक भले ही कड़वाहट से भरा रहा हो, लेकिन अब उन्होंने इस कड़वाहट को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है.
दलजीत कौर जल्द ही दूसरी शादी करने वाली हैं. वह बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी. एक्ट्रेस ने हाल ही में निखिल से सगाई कर सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट की है. वह अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं. शादी के बाद एक्ट्रेस पति के साथ केन्या में शिफ्ट हो जाएंगी.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News