भोजपुरी सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाले मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है. खेसारी लाल यादव को उनकी आवाम बेशुमार प्यार करती आई है. खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग हमेशा से ही उनका सपोर्ट सिस्टम बनकर खड़ी रही है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को एक दफा देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है. एक ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर बीते दिन भी देखने को मिला था.
नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुरभि घई का चुनाव प्रचार करते हुए खेसारी लाल यादव को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मैदान में उतर आई. वायरल हो रही है इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह लोग सड़क पर उतर कर, अपनी छतों पर चढ़कर, खेसारी लाल यादव की एक झलक देखने के लिए बेताब हुए जा रहे हैं.
खेसारी लाल यादव की दीवानगी का अंदाजा आप इस वीडियो के जरिए लगा सकते हैं. रोड शो के दौरान खेसारी लाल यादव ने गले में कई मालाएं पहनी हुई थी और हाथ में माइक लिए वोट देने की अपील कर रहे थे.
वहीं बात करें खेसारी लाल यादव के स्पेशल न्यू ईयर सॉन्ग की तो वह अब रिलीज हो चुका है. पूनम दुबे के साथ खेसारी लाल यादव ने अपना लेटेस्ट गाना सारेगामा हम भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल पर साझा किया है. इस गाने को लेकर विवाद भी खूब देखने को मिल रहा है.
यह भी पढे –
क्या आप भी फेंक देते हैं पपीते का बीज तो जान लीजिए इसके चमत्कारी फायदे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News