हाल ही में क्रिकेट जगत से जुड़ा एक विवाद सामने आया है, जिसने लोगों को भ्रमित कर दिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज अमित मिश्रा पर उनकी पत्नी गरिमा तिवारी ने घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। गरिमा का कहना है कि उनसे कार और 10 लाख रुपये की मांग की गई, और विरोध करने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि अमित मिश्रा के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं।
लेकिन इस मामले में जो सबसे बड़ी गलती सामने आई है, वो यह कि मीडिया में इस खबर के साथ जिस क्रिकेटर की तस्वीर दिखाई जा रही है, वो टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा की है, जबकि आरोप यूपी के घरेलू क्रिकेटर अमित मिश्रा पर लगे हैं।
“गलती किसी और की, बदनामी मेरी क्यों?” – टीम इंडिया के मिश्रा की सफाई
टीम इंडिया के लिए खेल चुके 42 वर्षीय स्पिनर अमित मिश्रा ने इस पूरे विवाद पर कड़ा ऐतराज जताया है और सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह खबर उनके बारे में नहीं है, लेकिन उनके फोटो का उपयोग किया जा रहा है, जिससे उनकी छवि को नुकसान हो रहा है।
अमित मिश्रा ने पोस्ट में लिखा:
“मीडिया में जो चल रहा है उससे मैं बेहद निराश हूं। मैंने हमेशा प्रेस का सम्मान किया है। खबर चाहे सही हो, लेकिन जो तस्वीर इस्तेमाल की गई है, वह मेरी है — जो पूरी तरह गलत है। असंबंधित खबरों के लिए मेरी छवि का इस्तेमाल तुरंत बंद होना चाहिए, वरना मुझे कानूनी कदम उठाने पड़ सकते हैं।”
कौन हैं वो अमित मिश्रा जिन पर लगे हैं आरोप?
जिस अमित मिश्रा पर आरोप लगाए गए हैं, वह कानपुर के मीरपुर कैंट के रहने वाले हैं और उत्तर प्रदेश की घरेलू टीम से खेलते हैं। यह तेज गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लॉयंस जैसी आईपीएल फ्रेंचाइज़ी से भी जुड़ चुका है, हालांकि उन्हें कभी डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।
उन्होंने अब तक:
17 फर्स्ट क्लास
12 लिस्ट ए
24 टी20 मुकाबले
खेलते हुए 102 विकेट झटके हैं। वह सेंट्रल जोन की टीम का भी हिस्सा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
2025 में आमिर खान का डबल धमाका! नई फिल्मों के साथ यूट्यूब पर भी करेंगे राज
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News