गर्मियों में रोजाना करें इस सुपरफूड का सेवन, खून बढ़ाने से लेकर स्किन को ग्लोइंग बनाने तक करता है कमाल

जैसे ही गर्मी का मौसम दस्तक देता है, शरीर को अतिरिक्त देखभाल और पोषण की ज़रूरत महसूस होती है। तेज़ धूप और पसीना शरीर से पानी और ज़रूरी मिनरल्स की कमी कर देता है। ऐसे में ताजगी और पोषण से भरपूर भोजन बहुत जरूरी हो जाता है।

चुकंदर ऐसी ही एक सब्ज़ी है जो स्वाद में हल्की कसैली ज़रूर होती है, लेकिन इसके फायदे किसी औषधि से कम नहीं। चाहे आप इसे सलाद, जूस या स्मूदी के रूप में लें, यह शरीर को अंदर से ठंडक और मजबूती देता है। आइए जानें कि गर्मियों में चुकंदर का सेवन क्यों फायदेमंद है:

1. डिहाइड्रेशन से राहत
गर्मियों में पसीने के साथ शरीर से पानी और मिनरल्स निकल जाते हैं। चुकंदर में मौजूद पोटैशियम, सोडियम और पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखते हैं।

2. हीमोग्लोबिन बढ़ाने में असरदार
चुकंदर आयरन का बढ़िया स्रोत है। रोज़ाना इसका सेवन खून की कमी यानी एनीमिया से लड़ने में मदद करता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए यह बेहद फायदेमंद है।

3. स्किन को बनाएं दमकता हुआ
गर्मी में त्वचा पर टैनिंग, रैशेज और खुश्की आम हैं। चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं।

4. बेहतर पाचन के लिए उपयोगी
फाइबर से भरपूर चुकंदर पाचन को सुधारता है। यह कब्ज, गैस और अपच की समस्या को दूर करता है और पेट को साफ रखने में सहायक होता है।

5. वजन घटाने में सहयोगी
कम कैलोरी और ज़्यादा फाइबर वाला चुकंदर लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। यह वजन घटाने की डाइट में एक परफेक्ट ऐड हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

खाने की टेबल पर कभी न रखें ये 4 चीजें, वरना बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर