कब्ज की समस्या में मलत्याग के दौरान ज़ोर लगाना पड़ता है, लेकिन कई बार फिर भी पेट साफ नहीं होता। इस वजह से लोग कई बार टॉयलेट में घंटों बैठे रहते हैं, जिससे दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। कब्ज होने पर पूरे दिन मन नहीं लगता और शरीर थका-थका महसूस करता है। अगर कब्ज लंबे समय तक बनी रहे तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए कब्ज के लक्षणों को हल्के में न लें और सही समय पर उपचार करें।
कब्ज के कारण
फाइबर युक्त आहार की कमी
ज्यादा मैदे से बनी चीज़ों का सेवन
कम पानी पीना
देर रात तक जागना
अधिक चाय, कॉफी, तंबाकू या सिगरेट का सेवन
हार्मोन असंतुलन या थायराइड की समस्या
ज्यादा दर्द निवारक दवाइयों का उपयोग
कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय
1. मुनक्का:
रात को 8-10 ग्राम मुनक्का पानी में भिगो दें। सुबह मुनक्का से बीज निकालकर दूध में उबालकर खाएं और दूध पी लें। इससे कब्ज में राहत मिलती है।
2. जीरा-अजवायन का मिश्रण:
जीरा और अजवायन को हल्की आंच पर भूनकर पीस लें। इसमें काला नमक मिलाकर समान मात्रा में मिला लें। रोज़ाना आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें।
3. त्रिफला चूर्ण:
रात को सोने से पहले 3-5 ग्राम त्रिफला चूर्ण गरम पानी के साथ लें। यह कब्ज को दूर करने में बहुत प्रभावी है। आप अजवायन, त्रिफला और सेंधा नमक को समान मात्रा में कूटकर चूर्ण बना सकते हैं।
4. पालक:
पालक में प्राकृतिक लैक्सटिव गुण होते हैं जो कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं। अपनी डाइट में पालक को शामिल करें।
यह भी पढ़ें: