नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): कांग्रेस ने त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि गठित पैनल में पार्टी की राज्य चुनाव समिति का नेतृत्व उसके राज्य प्रमुख बिरजीत सिन्हा करेंगे और पूर्व विधायक आशीष कुमार साहा चुनाव समन्वय समिति का नेतृत्व करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सुदीप रॉय बर्मन को अभियान तथा प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन समितियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी ने चुनावी राज्य में नौ जिलों के प्रवक्ता और जिला अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। गौरतलब है कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: दिल्ली के द्वारका में किशोरी पर तेजाब फेंका
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News