नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): भारत जोड़ो यात्रा में कोविड-19 मानकों का पालन करने के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोविड-19 मानदंडों का पालन करने या यात्रा ‘निलंबित’ करने को लेकर लिखे स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के पत्र पर कांग्रेस ने कहा है कि यात्रा में प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा,“संसद की बैठकें सामान्य रूप से हो रही है। उड़ानों के संचालन में मास्क अनिवार्य नहीं हैं। भाजपा ने राजस्थान और कर्नाटक में यात्राएं निकाली हैं। केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को कोई परामर्श जारी नहीं किया गया है इसके बावजूद भारत जोड़ो यात्रा में भीड़ होने की स्थिति में कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से और निश्चितरूप से पालन किया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य का मुददा बहुत गंभीर है और इस पर किसी तरह की राजनीति नहीं की जा सकती है। उनका कहना था कि यदि सभाओं के आयोजन के लिए कोई प्रोटोकॉल है तो भारत जोड़ो यात्रा में निस्संदेह उन सबका पालन किया जाएगा। इस पत्र में स्वास्थ्य मंत्री ने श्री गांधी को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है।
मंडाविया ने अपने पत्र में कहा,“यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए और मास्क तथा सैनिटाइजर का भी उपयोग किया जा सकता है। भारत जोड़ो यात्रा में वही लोग भाग लें जिन्होंने टीका लगा रखा है। कोविड नियमों का पालन करें या यात्रा को स्थगित कर दें।”
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: सुपरस्टार अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की थैंक गॉड ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News