सीहोर (एजेंसी/वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से अन्य पिछड़ा वर्ग को छलने का काम किया है श्री शर्मा ने यह बात आज यहां भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कही।
इस मौके पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह भी मौजूद रहे। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र तथा प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में गरीबों के विकास और भाग्य बदलने का काम कर रही है।
हर गरीब को खड़ा करने का काम भाजपा करती है। हमारी केन्द्र और राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग के हित में कार्य कर रही है। कांग्रेस ने इस वर्ग को हमेशा छलने का काम किया। जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग बनाकर समाज के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: एनआरआई पंजाबियों के मामलों, शिकायतों का समाधान करेगी पंजाब सरकार
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News