कांग्रेस ने प्रदेश में जो वादे किए उन्हें पूरा नहीं किया: परनामी

अलवर(एजेंसी/वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पूरे 4 साल प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया है जो वादे किए थे। उन्हें पूरा नहीं किया। श्री परनामी ने आज यहां जन आका्रेश रैली के संबंध में पत्रकारों से बातचीत पार्टी द्वारा जन आक्रोश रैली प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी और यह सरकार के प्रति आक्रोश है।

इस आक्रोश को जन जन तक पहुंचाने के लिए यात्रा एक माध्यम बनाई गई है। इस यात्रा में सभी वरिष्ठ रीडर शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया हो या प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया हो या फिर गुलाबचंद कटारिया सहित सभी बड़े नेता इसमें सामूहिक रूप से शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की राजस्थान सरकार ने जो वादे किए उसमें विश्वासघात किया। विकास अवरुद्ध किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे की अच्छी योजनाओं को बंद कर दिया। केंद्र की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया। इन सभी बातों को लेकर जनता के बीच जाएगा। श्री परनामी ने कहा कि 2018 में जब चुनाव में कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया था उसे लागू नहीं किया गया। किसानों की कर्ज माफी नहीं की गई। 9000 किसानों की जमीनों की कुर्की के आदेश जारी कर दिए गए और यहां तक कि कई किसानों की जमीन कुर्की कर दी गई थी।

बेरोजगारों के साथ छलावा किया गया। भत्ता देने का वादा किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई। किसानों को 8 घंटे बिजली देने का वादा किया गया 3 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है।

एजेंसी/वार्ता

यह भी पढ़े: हरिद्वार में कुष्ठ रोगियों के लिए 4.80 करोड़ की लागत से बनेंगे 16 आवास

Leave a Reply