टीवी एक्टर कृष्णा अभिषेक बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के भांजे हैं. कभी दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हुआ करती थी लेकिन कुछ पर्सनल चीजों की वजह से इनके रिश्तों में तल्खी आ गई थी. शायद दोनों के बीच बात भी बंद है लेकिन कृष्णा के पास अपने मामा के बारे में बात करने के लिए केवल अच्छी चीजें हैं.
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू के दौरान कॉमेडियन कृष्णा कहते हैं, “वह मेरे मामा हैं और मुझे पता है कि जल्द या बाद में हम एक साथ वापस आएंगे. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि खून पानी से ज्यादा गाढ़ा होता है और इसमें हमें फिर से मिलाने की ताकत होती है.’ कृष्णा ये भी कहते हैं कि वह गोविंदा के उनके पास आने का इंतजार कर रहे हैं कि वे उन्हें गालियां दें और उनके बीच चीजों को सुलझाएं.
कॉमेडियन की अपने मामा गोविंदा के साथ एक इमोशनल रियूनियन की इच्छा है. वे कहते हैं कि जिस तरह फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में जया बच्चन और शाहरुख खान की रीयूनियन हुई थी वैसे ही वे अपने मामा के साथ भी चाहते हैं. वे कहते हैं,”मैं ऐसा कुछ हो जाए का इंतजार कर रहा हूं. हम कहीं ना कहीं मिल जाएंगे ऐसे.”
इंटरव्यू के दौरान कृष्णा ने उस समय को याद किया जब वह और गोविंदा दुबई के एक मॉल में मिले थे. कृष्णा हंसते हुए बताते हैं, “एक बार जब मैं खरीदारी कर रहा था तो दुकानदार ने मुझे बताया कि गोविंदा मामा वहीं थे तो मैंने उन्हें देखा. फिर एक फिल्म के सीन की तरह मैं वास्तव में स्लो स्पीड से उनकी ओर दौड़ा और फिर मेरी मामी उसी पल आ गईं. ”
कॉमेडियन ने ये भी कहा कि वह सुनीता मामी को अपनी मां की तरह मानते हैं. उनकी मामी को उनसे नाराज और परेशान होने का पूरा अधिकार है. गोविंदा और सुनीता को अपने फैमिली बताते हुए कृष्णा ने शेयर किया कि वह उनके साथ 8-9 साल तक रहे हैं और उन्हें यकीन है कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News