उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त अलीगढ़ निवासी पैरा कमांडो सचिन लौर को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए जनपद अलीगढ़ निवासी पैरा कमांडो श्री सचिन लौर जी को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इस दुःखद घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।”
बता दें कि अलीगढ़ के टप्पल के नगरिया गोरौला गांव निवासी पैरा कमांडो सचिन लौर 2019 में सेना में भर्ती हुए थे। सचिन 2021 में स्पेशल फोर्स में कमांडो बने। वर्तमान में वह राजौरी में पैरा टू रेजीमेंट में तैनात थे। बुधवार को आतंकियों से लोहा लेते वक्त वह वीरगति को प्राप्त हो गये। 8 दिसंबर को सचिन की शादी होने वाली थी।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News