शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ का सॉन्ग ‘बेशर्म रंग’ काफी विवादों में रहा. कुछ पॉलिटिशियन और हिंदू संगठनों ने गाने पर आपत्ति जताते हुए दावा किया कि ‘बेशर्म रंग’ सॉन्ग के जरिए भगवा रंग का अपमान किया गया है. इसके फौरन बाद फिल्म के बायकॉट की मांग होने लगी. फिल्म रिलीज के दिन यानी 25 जनवरी को देश के कुछ हिस्सों में कुछ सिनेमाघरों में तोड़फोड़ भी की गई थी. हालांकि फिल्म ने तमाम विवादों के बीच सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं.
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने कहा फिल्म मेकर्स को फिल्म बनाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसमें ऐसे सीन नहीं होने चाहिए जो विवाद को जन्म दे या जन भावनाओं को ठेस पहुंचाए.
किसी भी आर्टिस्ट, साहित्यकार या उपलब्धियों वाले किसी भी व्यक्ति का सम्मान किया जाना चाहिए.
पीएम मोदी ने फिल्म पर गैरजरूरी कमेंट ना करने की दी थी नसीहत
बता दें कि राम कदम और नरोत्तम मिश्रा सहित बीजेपी के कई नेताओं ने ‘पठान’ के बेशर्म रंग सॉन्ग और फिल्म के कुछ सीन पर आपत्ति जताते हुए इसकी रिलीज का विरोध किया था.
वहीं विवाद के बावजूद ‘पठान’ बॉक्स-ऑफिस पर मेगा ब्लॉक बस्टर साबित हुई है. फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है और बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. वर्ल्ड वाइड भी फिल्म ने 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News