चिंटू आराम से बैठा था !
पिंटू (चिंटू से) : कुछ काम करो !
चिंटू : मैं गर्मियों में कुछ काम नहीं करता हूं !
पिंटू : और सर्दियों में क्या काम करते हो ?
चिंटू : गर्मियां आने का इंतजार !😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पप्पू (गप्पू से): और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?
गप्पू : अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।
….
पप्पू: क्या बात कर रहा है, सच में..
गप्पू : और नहीं तो क्या।
पप्पू: फिर क्या बोली?
गप्पू : बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ,
पक्का अब नही मारुंगी।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक आदमी रात को गली के सामने खड़ा था।
वहां के चौकीदार ने देखा तो कड़क कर पूछा कौन हो तुम यहां क्या कर रहे हो?
आदमी बोला, “मेरा नाम शेर सिंह है”।
चौकीदार: बाप का नाम क्या है?
आदमी: शमशेर सिंह।
चौकीदार: कहां रहते हो?
आदमी: शेरों वाले मोहल्ले में।
चौकीदार: तो इतनी रात में यहाँ खड़े क्या कर रहे हो, जाओ अपने घर जाओ?
आदमी: कैसे जाऊं, आगे कुत्ते भौंक रहे हैं।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News