मास्टर जी – चिंटू बताओ, बिजली कहां से आती है?
चिंटू – मामा के घर से।
मास्टर – वो कैसे?
चिंटू – जब भी बिजली जाती है, तो पापा कहते हैं – सालों ने फिर से बिजली काट दी।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
पापा – यूं ही चिंटू को समझा रहे थे कि जुआ खेलना बुरा होता है। इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे और परसो जीतोगे, तो उसके अगले दिन हार जाओगे।
बड़े ध्यान से सबकुछ सुनने के बाद चिंटू ने कहा, “ठीक है पापा, मैं समझ गया कि जुआ एक दिन छोड़कर खेलना चाहिए।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
एक तोता कार से टकरा गया, तो उसे कार वाले ने घर में लाकर एक पिंजरे में डाल दिया।
जब तोते को होश आया, तो वो चिल्ला कर बोला – आईला! जेल..इसका मतलब वो कार वाला मर गया…😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
चिंटू – मम्मी, तुमने कहा था न गुड़िया पिंकी परी है? परियों के पंख होते हैं और वो उड़ सकती हैं?
मम्मी – हां, कहा था। तुम क्यों पूछ रहे हो ये सब?
चिंटू – फिर जब मैंने उस पिंकी नाम की गुड़िया को छत से नीचे फेंका तो वो उड़ी क्यों नहीं?😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News