महिला एकल में दुनिया की नंबर 1 दक्षिण कोरिया की एन से-यंग और पुरुष एकल में दूसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के गिंटिंग एंथोनी सिनिसुका गुरुवार को यहां 2023 बीडब्ल्यूएफ चीन मास्टर्स के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए। विश्व चैंपियन एन को चीन के वांग झीयी से सीधे सेटों में 21-12, 21-16 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, तीसरी वरीयता प्राप्त चीन की चेन युफेई मलेशिया के गोह जिन वेई को 21-9, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।
पुरुष एकल मुकाबले में गिंटिंग को गैर वरीय चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने 21-18, 21-17 से हराया। अगले दौर में लिन का सामना चीनी शटलर झाओ जुनपेंग से होने वाला है, जिन्होंने डेनमार्क के रासमस गेम्के को 21-13, 21-14 से हराया। जापान के तीसरे वरीयता प्राप्त कोडाई नाराओका को डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन पर 21-19, 12-21, 21-19 से जीत हासिल करने के लिए 110 मिनट के कठिन मैच का सामना करना पड़ा, जबकि चीन के सातवीं वरीयता प्राप्त शी युकी को फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव ने 21-15, 21-19 से हराया।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News