तुलसी को आयुर्वेद में संजीवनी बूटी कहा गया है — और इसके पीछे कारण भी मजबूत हैं। इस चमत्कारी पत्ते में मौजूद होते हैं ढेर सारे पोषक तत्व जैसे जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन C, A, E, K, आयरन और फॉस्फोरस।
तुलसी में पाए जाने वाले एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण इसे एक संपूर्ण हर्बल मेडिसिन बना देते हैं।
❤️ हाई ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
अगर आपको अक्सर ब्लड प्रेशर हाई रहने की शिकायत रहती है, तो सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी के पत्ते चबाना शुरू करें।
ये न केवल बीपी को बैलेंस करता है, बल्कि अस्थमा जैसी सांस की दिक्कतों में भी राहत देता है।
🩺 डायबिटीज में भी देती है राहत
तुलसी की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। यह डायबिटीज पेशेंट्स के लिए एक नेचुरल सपोर्ट की तरह काम करती हैं।
साथ ही ये गट हेल्थ को बेहतर बनाकर पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करती है।
🛡️ इम्यूनिटी बूस्टर और स्ट्रेस रिलीवर
अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो तुलसी आपकी इम्यूनिटी को नेचुरली बूस्ट कर सकती है।
साथ ही तुलसी का सेवन आपके तनाव (stress) को कम करने और दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है।
☕ तुलसी को डाइट में कैसे शामिल करें?
हर रोज़ खाली पेट 4-5 पत्तियां चबाएं
तुलसी की चाय बनाएं (अदरक और शहद मिलाकर)
काढ़ा तैयार करें: तुलसी + काली मिर्च + अदरक + गुड़
तुलसी पानी पिएं: उबालकर छान लें और गुनगुना करें
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News