सस्ता तेल, महंगी बीमारियां – जानिए रिफाइंड ऑयल का काला सच

भारतीय रसोई में तेल और मसाले सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी जरूरी होते हैं। तेल न सिर्फ खाने को पकाने का माध्यम है, बल्कि यह शरीर को जरूरी वसा और विटामिन A, D, E और K को अवशोषित करने में भी मदद करता है।

लेकिन आजकल ज्यादातर घरों में सरसों, घी या नारियल तेल की जगह रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल हो रहा है — जो देखने में सस्ता है, लेकिन सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

इन रिफाइंड तेलों से तुरंत दूरी बनाएं:
सोयाबीन तेल

मक्के का तेल (कॉर्न ऑयल)

सूरजमुखी का तेल

मूंगफली का रिफाइंड तेल

राइस ब्रान ऑयल

कैनोला ऑयल

रिफाइंड ऑयल से जुड़ी खतनाक बीमारियां:
मोटापा और बढ़ा हुआ पेट

टाइप 2 डायबिटीज

कैंसर का जोखिम

हार्मोनल असंतुलन

गैस्ट्रिक और लिवर की समस्या

प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होना

दिल की बीमारियां और कोलेस्ट्रॉल असंतुलन

रिफाइंड ऑयल इतना नुकसानदायक क्यों?
रिफाइंड ऑयल को बेहद ऊंचे तापमान और केमिकल प्रोसेस से बनाया जाता है। इससे इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और यह ट्रांस फैट में बदल जाता है। यही ट्रांस फैट आपके शरीर में एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) बढ़ाता है और एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) को कम करता है।

इन हेल्दी तेलों को करें अपनी रसोई का हिस्सा:
घी – आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है

सरसों का तेल – दिल के लिए अच्छा, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर

तिल का तेल – हड्डियों और स्किन के लिए फायदेमंद

नारियल तेल – पाचन और बालों के लिए वरदान

लकड़ी के कोल्ड-प्रेस्ड मूंगफली तेल – बिना रिफाइनिंग के प्राकृतिक पोषण

यह भी पढ़ें:

शरीर दे रहा है चेतावनी! विटामिन की कमी के ये 5 संकेत कभी न करें नजरअंदाज