शिमला (एजेंसी/वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राज्य सरकार ने 17 मई 2022 को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया था।
लेकिन अब जाकर छः माह बाद सीबीआई ने पांच आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई ने करीब छह महीने बाद एफआईआर दर्ज कर दी है। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक 116 अभ्यर्थियों समेत कुल 171 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इनके खिलाफ शिमला, कांगड़ा और सोलन के अर्की कोर्ट में तीन आरोपपत्र दायर की जा चुकी हैं। गत 27 मार्च को हुई पुलिस लिखित परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई थी। उसके बाद तीन जुलाई को दोबारा लिखित परीक्षा कराई गई।
मामले में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) प्रिंटिंग कमेटी में शामिल आईपीएस अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।छः माह बाद सीबीआई ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अब देखना होगा की सीबीआई के हाथ क्या लगता है।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: धामी ने 32 दिव्यांगजनों को किया सम्मानित, की चार घोषणाएं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News