राजनीति

December, 2022

  • 3 December

    भविष्य का निर्माण ही शिक्षा का कार्य: अध्यक्ष गिरीश गौतम

    भोपाल (एजेंसी/वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि जीवन का निर्माण शिक्षा का उद्देश्य होता है।श्री गौतम ने यहां अरविंद सोसायटी मध्यप्रदेश द्वारा श्री अरविंद सार्थशती समारोह के अंतर्गत आयोजित व्याख्यानमाला में नई शिक्षा नीति विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन का निर्माण शिक्षा का उद्देश्य होता है। शिक्षा का कार्य संस्कारों के संरक्षण के …

  • 3 December

    धामी ने 32 दिव्यांगजनों को किया सम्मानित, की चार घोषणाएं

    देहरादून (एजेंसी/वार्ता) विश्व दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुभाष रोड स्थित लॉर्ड वेंकटेश्वर हॉल में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार समारोह में दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 32 दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मान पत्र एवं 5-5 हजार की धनराशि …

  • 3 December

    कांग्रेसजनों ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    भोपाल (एजेंसी/वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेसजनों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसजनों ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही 1984 में दो-तीन दिसम्बर की दरम्यानी रात …

  • 3 December

    सोनिया गांधी भी हो सकती है भारत जोड़ो यात्रा में शामिल

    कोटा (एजेंसी/वार्ता) कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती है और उनके इसके लिए कोटा आने की संभावना है। कोटा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने आज बताया कि श्रीमती गांधी आठ दिसम्बर की शाम या नौ दिसंबर की सुबह कोटा आ सकती है और यहां भारत जोड़ो यात्रा में …

  • 3 December

    राहुल गांधी के स्वागत के लिए तत्पर कोटा, शहर को सजाया

    कोटा (एजेंसी/वार्ता) कन्या कुमारी से रवाना होकर 2300 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए कोटा शहर तैयार है। श्री गांधी संभवत आठ दिसंबर को कोटा-झालावाड़ रोड़ पर जगपुरा में रात्रि विश्राम के बाद अगली सुबह कोटा शहर में आएंगे। हालांकि उनका कोटा शहर में किसी नुक्कड़ सभा जैसा …

  • 3 December

    उदयपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा

    उदयपुर (एजेंसी/वार्ता) राजस्थान के उदयपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर में आज भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता की अध्यक्षता में यह यात्रा जगदीश चौक से शुरू होकर घंटाघर, सराफा बाज़ार, मोचीवाड़ा, भोपालवाड़ी, गाछी वाड़ा, तीज का चौक, दिल्ली गेट स्थित शांति आनंदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हुई। …

  • 3 December

    अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर यूओयू को सर्वश्रेष्ठ संगठन का राष्ट्रीय पुरस्कार

    नैनीताल (एजेंसी/वार्ता) उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) नित नये सोपान चढ़ रहा है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्ययन परिषद (नैक) की मान्यता के बाद विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर सर्वश्रेष्ठ संगठन के रूप से राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने विश्वविद्यालय के कुलपति ओपीएस नेगी को दिल्ली में इस पुरस्कार से नवाजा है यह जानकारी कुलपति …

  • 3 December

    सिरसा में जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

    सिरसा (एजेंसी/वार्ता) हरियाणा में सिरसा जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को एक-एक करके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में सभी सदस्य उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण से पहले पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर …

  • 3 December

    विकास और पर्यावरण का संतुलन जरूरी:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

    भोपाल (एजेंसी/वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास और पर्यावरण का संतुलन आवश्यक है। विकास के नाम पर प्रकृति का विनाश उचित नहीं। आज सभी जगह नदियों में प्रदूषण बढ़ रहा। यदि हमने चिंतन नहीं किया तो ग्लोबलवार्मिंग की स्थितियाँ बनेंगी। श्री चौहान आज भोपाल गैस त्रासदी की 38वीं बरसी पर बरकतउल्ला भवन सेंट्रल लाइब्रेरी भोपाल …

  • 3 December

    इनेलो की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी को किया भंग

    सिरसा (एजेंसी/वार्ता) इंडियन नेशनल लोकदल( इनेलो) सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इनेलो की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया। श्री चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी को पूरे देश में सबसे मज़बूत संगठन वाली पार्टी के रूप में जाना जाता है और इसी मज़बूत संगठन …