लखनऊ (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश में आगरा और कानपुर कमिश्नरेट समेत अन्य जिलों में नये दस थानो की स्थापना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। सूबे में गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने शनिवार को बताया कि पुलिस कमिश्नरेट आगरा के अन्तर्गत तीन तथा पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के अन्तर्गत एक एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी छह …
राजनीति
December, 2022
-
11 December
रालोद पारी का बीजेपी की योगी सरकार पर निशाना, कहा-व्यापारियों को किया जा रहा परेशान
लखनऊ (एजेंसी/वार्ता): राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग द्वारा दुकानों पर छापेमारी करके लगातार व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है जिससे उनमें खौफ का माहौल छाया हुआ है। अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि सरकार की नोटबंदी और जीएसटी से कारोबारियों को काफी नुकसान हुआ है। वाणिज्य कर के …
-
11 December
चक्रवात मांडूस से होने वाला संभावित बड़ा नुकसान टला: सीएम एम. के. स्टालिन
चेन्नई (एजेंसी/वार्ता): तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शनिवार को कहा कि सरकार की ओर से किए गए निवारक उपायों के चलते चक्रवात मांडूस जब ममल्लापुरम के पास तट को पार किया, तो कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, यहां तक कि बारिश से संबंधित घटनाओं में सिर्फ चार लोगों की मौत हुयी। चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने और …
-
11 December
सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड का नहीं होगा निजीकरण: मंत्री जी. किशन
हैदराबाद (एजेंसी/वार्ता): केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्पष्ट किए जाने के बावजूद सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के निजीकरण को लेकर बीआरएस के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया। रेड्डी ने शनिवार को कहा कि खनन कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और अधिक कोयले का उत्पादन करने के …
-
11 December
जनवरी में यूपी पहुँचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
लखनऊ (एजेंसी/वार्ता): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से चलकर कश्मीर तक पहुँचने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जनवरी में उत्तर प्रदेश पहुँचेगी। पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने शनिवार को बताया कि कन्याकुमारी से चलकर कश्मीर तक पहुँचने वाली “भारत जोड़ो यात्रा” जनवरी महीने में उत्तर प्रदेश पहुँचेगी। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां उत्तर प्रदेश …
-
11 December
राजस्थान: राहुल गांधी ने रविवार को बलदेवपुरा से शुरू की अपनी यात्रा
बूंदी (एजेंसी/वार्ता): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सुबह करीब छह बजे बूंदी जिले में अपनी यात्रा कापरेन के नजदीक बलदेवपुरा से शुरू की। राहुल गांधी अपनी भारत यात्रा के साथ रवाना हुए तब कुछ अंधेरा होने के बावजूद उनका स्वागत करने के लिए लालसोट मेगा हाईवे पर लोग जुटने लगे। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या …
-
11 December
मोदी ने नागपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
नागपुर (एजेंसी/वार्ता): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नागपुर रेलवे स्टेशन से नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोदी ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे नागपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया और प्रीमियम ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगी। इस …
-
11 December
उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव परिणाम मुस्लिमों को गुमराह करने की साजिश: मायावती
लखनऊ (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और दो विधानसभा क्षेत्रों में संपन्न उपचुनाव के परिणामों को प्रायोजित करार देते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कहा कि अप्रत्याशित परिणाम मुस्लिम समाज को गुमराह करने के लिये सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) की मिलीभगत की ओर इशारा कर रहे हैं। …
-
11 December
बिहार की जनता अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ऊब चुकी है: गिरिराज सिंह
रांची (एजेंसी/वार्ता): केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार की जनता अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ऊब चुकी है और बिहार में निरंकुशता बढ़ती दिख रही है। सिंह ने आज यहां रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार का अमन-चैन बर्बाद हो रहा है। आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। यही …
-
11 December
मध्यप्रदेश के CM शिवराज ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की जयंती पर किया उन्हें याद
भोपाल (एजेंसी/वार्ता): पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की जयंती पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें नमन करते हुए उनका स्मरण किया है। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ‘भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणव मुखर्जी जी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं। कठिन परिस्थितियों में भी राजनीति के उच्च आदर्शों का पालन …