कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ वैमनस्यता को बढ़ावा देने के लिए लंका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) इकाई के अध्यक्ष की तहरीर पर यह मामला दर्ज किया गया है। लंका थानाध्यक्ष सहजानंद श्रीवास्तव ने बताया कि एबीवीपी की काशी हिंदू विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष अभय …
राजनीति
November, 2023
-
4 November
नेपाल में भूकंप: बिहार के कई जिलों में महसूस किए गए झटके, कोई हताहत नहीं
नेपाल में आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के कारण बिहार के कई जिलों में भी जोरदार झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बहरहाल, इस दौरान राज्य में जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि पटना, कटिहार, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, सासाराम, नवादा और भारत-नेपाल सीमा …
-
4 November
कांग्रेस सट्टेबाजों के अवैध धन का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए कर रही: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 500 करोड़ रुपये से अधिक की रिश्वत लेने के आरोपों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्य में अपने चुनाव प्रचार अभियान के वित्तपोषण के लिए अवैध सट्टेबाजी में शामिल लोगों द्वारा लाए गए हवाला धन का उपयोग किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी …
-
4 November
पुणे विवि में प्रधानमंत्री पर ‘आपत्तिजनक’ भित्ति चित्र के खिलाफ प्रदर्शन, चार छात्र घायल
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) के छात्रावास के भीतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक ”आपत्तिजनक” भित्ति चित्र बनाए जाने के खिलाफ यहां विश्वविद्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में एक वामपंथी संगठन के चार छात्र घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना विश्वविद्यालय की मुख्य इमारत के समीप शुक्रवार दोपहर को …
-
4 November
कमलनाथ और दिग्विजय ‘मेरे अपने’ के झगड़ते किरदारों की तरह, ‘शोले’ के प्यारे दोस्तों सरीखे नहींः शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि दोनों 1971 में आई गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मेरे अपने’ के हर समय झगड़ने वाले किरदार ‘श्याम’ और ‘छेनू’ की तरह हैं, न कि शोले के ‘जय’ और ‘वीरू’ जैसे दोस्तों सरीखे। कमलनाथ और दिग्विजय …
-
4 November
मप्र: कांग्रेस ने पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर 39 नेताओं को निष्कासित किया
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ आगामी राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 39 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख कमल नाथ के निर्देश पर …
-
3 November
श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लडूंगी : अभिनेत्री कंगना रनौत
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को चुनावी राजनीति में उतरने का संकेत देते हुए कहा कि अगर भगवान कृष्ण की कृपा रही तो वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। कंगना आज सुबह भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए यहां आई थीं। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, तब कंगना …
-
3 November
कांग्रेस में परिवार की चिंता : शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में परिवार की चिंता है। विपक्षी दलों के गठबंधन ‘आईएनडीआईए’ में बढ़ती दूरियों को लेकर शिवराज ने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन बनने से पहले ही बिखर गया है। नीतीश कुमार ने भी कहा है कि कांग्रेस बाकी दलों की चिंता ही नहीं करती। …
-
3 November
ईडी ने शिवसेना (यूबीटी) समूह के विधायक रवींद्र वायकर के विरुद्ध मामला दर्ज किया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शिवसेना (यूबीटी) समूह के विधायक रवींद्र वायकर के खिलाफ जोगेश्वरी भूखंड घोटाले का मामला दर्ज किया है। इस मामले में बहुत जल्द ईडी की टीम रवींद्र वायकर को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुला सकती है। ईडी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रवींद्र वायकर के विरुद्ध जोगेश्वरी में मुंबई नगर निगम की …
-
3 November
मुख्यमंत्री ममता ने मशहूर अर्थशास्त्री निर्मला बनर्जी के निधन पर शोक जताया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर अभिजीत विनायक बनर्जी की मां प्रोफेसर निर्मला बनर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सुश्री बनर्जी ने ‘एक्स’ पर कहा, “प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रोफेसर निर्मला बनर्जी और नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर अभिजीत विनायक बनर्जी की मां के निधन पर गहरा दुख हुआ। उनका आज …
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News