महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पोंजी योजनाओं के बढ़ते मामलों का अध्ययन करने के लिए एक अध्ययन समूह बनाया जाएगा और इसकी सिफारिशों पर काम किया जाएगा। वह बृहस्पतिवार से शुरू हुए राज्य विधान मंडल के शीतकालीन सत्र में प्रश्नकाल में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ”राज्य सरकार तीन …
राजनीति
December, 2023
-
8 December
मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां वन अनुसंधान संस्थान में उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन-2023 का उद्घाटन किया। दो दिन के शिखर सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य इस पहाड़ी राज्य को एक प्रमुख निवेश गंतव्य के तौर पर पेश करना है। प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए ब्रांड ‘हाउस ऑफ …
-
8 December
‘आप’ ने पंजाब को अभूतपूर्व संकट में धकेल दिया है: भाजपा नेता तरुण चुघ
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब को ‘अभूतपूर्व संकट’ में डाल दिया है। उन्होंने आर्थिक और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा। चुघ ने एक बयान में दावा किया कि सीमावर्ती राज्य पंजाब में राष्ट्रविरोधी तत्व …
-
8 December
मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग पर विचार करेगी सरकार: फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार जालना में मराठा आरक्षण समर्थक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग पर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जालना में मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हल्का बल प्रयोग किया था और झड़प के दौरान 79 पुलिसकर्मी तथा …
-
8 December
महाराष्ट्र: सावरकर पर कर्नाटक के मंत्री की टिप्पणी को लेकर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने कांग्रेस नेता प्रियंक खरगे की उस टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को यहां विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर अनुमति दी गई तो वह कर्नाटक विधानसभा के कक्ष से हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर की आदमकद तस्वीर हटा देंगे। भाजपा के कई विधायक राज्य विधानमंडल की …
-
8 December
उत्तराखंड की असीमित क्षमता का लाभ उठाएं निवेशक : मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को निवेशकों से उत्तराखंड की असीमित क्षमता का लाभ उठाने और उन्हें अवसरों में बदलने का आह्वान किया। वह यहां वन अनुसंधान संस्थान में उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। दो दिन के वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य इस पहाड़ी राज्य को एक …
-
8 December
मलिक वरिष्ठ सहयोगी हैं, उनके राजनीतिक रुख को लेकर उनसे बात नहीं की: प्रफुल्ल पटेल
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस द्वारा अपने सहयोगी अजित पवार को पत्र लिखकर सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन में नवाब मलिक को शामिल करने पर आपत्ति जताए जाने के एक दिन बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि मलिक एक वरिष्ठ सहयोगी है और महाराष्ट्र विधानसभा में वह कहां बैठते हैं, यह …
-
8 December
फडणवीस से अनुरोध किया है कि वह इकबाल मिर्ची से जुड़े लोगों के नाम सार्वजनिक करें: दानवे
महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को पत्र लिखकर उन लोगों के नाम उजागर करने का आग्रह किया है जिनके गैंगस्टर और मादक पदार्थ तस्कर इकबाल मिर्ची से संबंध थे। मुंबई में मिर्ची की संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं। वह राकांपा नेता नवाब मलिक से संबंधित एक प्रश्न …
-
8 December
पूर्वोत्तर के विकास के लिए मिजोरम के नए मुख्यमंत्री लालदुहोमा के साथ काम करने को उत्सुक: हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि वह पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए वह मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा के साथ काम करने को उत्सुक हैं। शर्मा ने मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर जेडपीएम नेता को बधाई भी दी। असम के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मिजोरम के मुख्यमंत्री …
-
8 December
महाराष्ट्र सरकार अदालत के आदेश के बाद ही जगती है :उच्च न्यायालय
महाराष्ट्र सरकार की ओर से मई 2024 तक अग्नि सुरक्षा नियमों एवं विनियमों की अधिसूचना जारी किये जाने की जानकारी मिलने के बाद बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि जब तक अदालत ने आदेश नहीं दिया तब तक राज्य सरकार ने न तो कोई कदम उठाया और न ही उसकी नींद खुली। उच्च न्यायालय ने विशेषज्ञ समिति द्वारा …
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News