उच्चतम न्यायालय ने अहमदाबाद की एक अदालत में लंबित आपराधिक मानहानि के मामले को राज्य के बाहर किसी दूसरी जगह स्थानांतरित करने की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की याचिका पर सोमवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। तेजस्वी ने कथित तौर पर ‘केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं’ टिप्पणी की थी, जिसको लेकर वह आपराधिक …
लेटेस्ट न्यूज़
February, 2024
-
5 February
धोनी की अवमानना याचिका पर पूर्व आईपीएस अधिकारी को सजा के फैसले पर शीर्ष अदालत ने रोक लगाई
उच्चतम न्यायालय ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याचिका पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी जी संपत कुमार को दी गई 15 दिन की साधारण कारावास की सजा पर सोमवार को अंतरिम रोक लगा दी। मद्रास उच्च न्यायालय ने धोनी द्वारा दाखिल अदालत की अवमानना वाली याचिका पर आईपीएस अधिकारी को यह सजा …
-
5 February
शादी टूटने से बच्चे के माता-पिता का दर्जा समाप्त नहीं हो जाता : दिल्ली उच्च न्यायालय
दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि शादी टूटने का मतलब यह नहीं है कि बच्चे के माता-पिता का दर्जा भी समाप्त हो जाएगा। अदालत ने एक व्यक्ति की उस याचिका को मंजूर कर लिया जिसमें उसने नाबालिग बेटे के स्कूल रिकॉर्ड में अपने नाम को बरकरार रखने का अनुरोध किया था। उच्च न्यायालय ने …
-
5 February
राज्यसभा की सदस्यता की शपथ नहीं ले सके संजय सिंह
आबकारी नीति मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह आज राज्यसभा की सदस्यता की शपथ नहीं ले सके। राज्यसभा के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से निर्वाचित संजय सिंह ने शपथ लेने के लिए अदालत से विशेष अनुमति ली थी और उन्हें सोमवार को यानी आज उच्च सदन की सदस्यता की शपथ लेनी थी। सूत्रों के …
-
5 February
आबकारी मामले में सिसोदिया ने शीर्ष अदालत में उपचारात्मक याचिकाओं पर जल्दी सुनवाई की अर्जी दी
आम आदमी पार्टी (आप) के जेल में बंद नेता मनीष सिसोदिया ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामले में 2023 में उन्हें जमानत देने से इनकार करने के फैसले को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में दाखिल अपनी दो उपचारात्मक याचिकाओं पर जल्द सुनवाई करने की अर्जी दी। सिसोदिया की ओर से पेश …
-
5 February
सीतारमण ने गैर-भाजपा शासित राज्यों के कोष पर रोक लगाने के आरोपों को किया खारिज
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा गैर-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के लिए जाने वाले कोष पर रोक लगाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के आरोप राजनीति से प्रेरित है। श्रीमती सीतारमण ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार वित्त आयोग …
-
5 February
चुनाव प्रचार अभियान में बच्चों का इस्तेमाल न करें राजनीतिक दल: निर्वाचन आयोग
लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने सोमवार को राजनीतिक दलों से कहा कि वे पोस्टर एवं पर्चों सहित प्रचार की किसी भी सामग्री में बच्चों का इस्तेमाल ”किसी भी रूप में” न करें। राजनीतिक दलों को भेजे परामर्श में निर्वाचन आयोग ने दलों और उम्मीदवारों द्वारा चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरीके से बच्चों का इस्तेमाल किए जाने …
-
5 February
विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ ठाकरे गुट की याचिका को सूचीबद्ध करने पर विचार करेगा न्यायालय
उच्चतम न्यायालय शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट की उस याचिका को सूचीबद्ध करने पर विचार करने के लिए सोमवार को राजी हो गया जिसमें जून 2022 में पार्टी के विभाजन के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट को ‘असली शिवसेना’ घोषित करने के महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के आदेश को चुनौती दी गयी है। भारत के प्रधान …
-
5 February
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रांची में हेमंत सोरेन की पत्नी से मुलाकात की
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से सोमवार को यहां मुलाकात की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि गांधी ने यहां एचईसी कॉम्प्लेक्स के ऐतिहासिक शहीद मैदान में एक जनसभा से कुछ मिनट पहले कल्पना सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने …
-
5 February
झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ विफल हुआ: कांग्रेस
कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के बहुमत साबित करने के बाद सोमवार को कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘ऑपरेशन लोटस’ विफल रहा है तथा यह जनता की ताकत को साबित करता है। चंपई सोरेन सरकार ने सोमवार को सदन में विश्वासमत हासिल कर लिया। कांग्रेस के संगठन महासचिव के …
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News