लेटेस्ट न्यूज़

November, 2023

  • 3 November

    दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दो दिन स्कूल बंद

    राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते गंभीर वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालयों को अगले दो दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी और कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर के कारण दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले दो दिनों (शुक्रवार …

  • 3 November

    भारत का अग्रणी वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में उभरना वैश्विक शांति का स्थिर कारक : उपराष्ट्रपति

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि भारत का एक अग्रणी वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में उभरना वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए एक स्थिर कारक है। नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में चाणक्य रक्षा संवाद-2023 को संबोधित करते हुए धनखड़ ने वैश्विक सुरक्षा और शांति के लिए समकालीन चुनौतियों का विश्लेषण करने के लिए इस विचार मंच की …

  • 3 November

    रामलला की प्रतिष्ठापना में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे स्वयंसेवक, संघ के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में भी होगा बदलाव

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (रा.स्व.संघ) ने तय किया है कि श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की प्रतिष्ठापना समारोह को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सहभाग करेगा। इसका उद्देश्य पूरे देश में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। इस निमित्त श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा आयोजित किए जाने वाले सभी आयोजनों और कार्यक्रमों में संघ …

  • 3 November

    रेव पार्टी; यूट्यूबर एल्विश यादव पर मुकदमा दर्ज, पांच गिरफ्तार

    बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित करने और उसमें सांप के जहर के कथित इस्तेमाल को लेकर मामला दर्ज किया है। इस मामले में पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन एल्विश फरार है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस …

  • 3 November

    भारत दुनियाभर में नए स्थानों पर रक्षा शाखाएं स्थापित कर रहा है : सेना प्रमुख जनरल पाण्डे

    सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डे ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को कहा कि भारत का दृष्टिकोण सभी देशों की संप्रभुत्ता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के साथ, विवादों के शांतिपूर्ण हल और अंतरराष्ट्रीय नियमों के पालन पर जोर देता है। चाणक्य रक्षा संवाद में जनरल पाण्डे ने अपने संबोधन में कहा कि …

  • 3 November

    त्रिपुरा के राज्यपाल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

    त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति से यह उनकी पहली मुलाकात है। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे इंद्रसेना रेड्डी ने गुरुवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। उल्लेखनीय …

  • 3 November

    सैन्य इंजीनियर सेवा के प्रोबेशनर्स ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

    सैन्य इंजीनियर सेवा (एमईएस) के प्रोबेशनर्स ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि एक इंजीनियर की भूमिका सिर्फ गणना, डिजाइनिंग और निर्माण तक सीमित नहीं है। यह बहुत व्यापक है और इसमें समुदायों को जोड़ना, सपनों को साकार करना और भविष्य को आकार देना शामिल है। …

  • 3 November

    भारत में कोविड-19 के 19 नये मामले सामने आए

    भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 242 दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,33,294 है। …

  • 3 November

    कांग्रेस सांसद ने देश को किया गुमराह, गोपनीय दस्तावेजों तक महुआ की लॉगिन आईडी की पहुंच : निशिकांत दुबे

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा के बचाव में उतरे कांग्रेस सांसद उत्तम रेड्डी पर बिना जानकारी के टीएमसी सांसद का बचाव करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस सांसद ने देश को गुमराह किया है। दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर चार सवाल पूछते हुए कहा, “मीडिया में कल कांग्रेस पार्टी के सांसद उत्तम रेड्डी ने …

  • 3 November

    भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र ने नौ वर्ष में 50,000 करोड़ रुपये का एफडीआई आकर्षित किया : प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र ने पिछले नौ वर्ष में 50,000 करोड़ रुपये का एफडीआई आकर्षित किया है। प्रधानमंत्री ने यह बात नई दिल्ली के प्रगति मैदान में बने ‘भारत मंडपम’ में एक बड़े खाद्य कार्यक्रम ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करते हुए कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि …