लेटेस्ट न्यूज़

November, 2023

  • 7 November

    दिवाली बोनस: केजरीवाल ने कहा, हम प्रणाली को धीरे-धीरे दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप)-नीत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से अपने गैर राजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने के फैसले की प्रशंसा की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि एमसीडी शहर में अच्छा काम कर रहा है। केजरीवाल ने कहा कि वह प्रणाली को धीरे-धीरे दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। एक …

  • 7 November

    उच्चतम न्यायालय का पंजाब, हरियाणा, उप्र, राजस्थान को पराली जलाने पर तुरंत रोक का निर्देश

    दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी के बीच उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को फसल अवशेष जलाने पर ‘तत्काल रोक’ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने कहा कि दिल्ली साल-दर-साल इस स्थिति से नहीं जूझ सकती। पीठ ने पंजाब …

  • 7 November

    कांग्रेस के सत्ता में आने पर आतंकवादियों और नक्सलियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर अंकुश लगाने में विफलता के लिए कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि जब—जब यह पार्टी केंद्र में सत्ता में आती है तब तब आतंकवादियों और नक्सलियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित …

  • 7 November

    विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में न्याय युक्त शासन, लोकतंत्र के प्रति भरोसा बरक़रार रहेगा : खरगे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान आरंभ होने के बाद मंगलवार को लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की और उम्मीद जताई कि प्रदेश में न्याय युक्त शासन तथा लोकतंत्र के प्रति भरोसा बरकरार रहेगा। उन्होंने मिजोरम के मतदाताओं से बदलाव के लिए मतदान करने का आह्वान …

  • 7 November

    ओडिशा विस के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती का निधन

    बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता एवं ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती का मंगलवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो पुत्र हैं। श्री मोहंती की तबीयत बिगड़ने और हल्के मस्तिष्काघात का पता चलने के बाद उन्हें गत 31 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती …

  • 7 November

    दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट, एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज

    दिल्ली में मंगलवार को सुबह प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट आयी और लगातार पांच दिन वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रहने के बाद ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गयी है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 394 दर्ज किया गया है जबकि सोमवार शाम चार बजे एक्यूआई 421 दर्ज किया गया। प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट …

  • 7 November

    सीआईसी के चयन पर अधीर रंजन का आरोप : अंधेरे में रखा गया

    लोकसभा में कांग्रेस के नेता और मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) की नियुक्ति से संबंधित चयन समिति के सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर कहा है कि सीआईसी के चयन की प्रक्रिया को लेकर उन्हें अंधेरे में रखा गया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सीआईसी की नियुक्ति में सभी लोकतांत्रिक मानदंडों, परंपराओं और प्रक्रियाओं की …

  • 7 November

    कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को रोकने में विफल रही : प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को रोकने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है, वहां अपराध बढ़ जाता है। प्रधानमंत्री ने आज छत्तीसगढ़ के बिश्रामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब कांग्रेस सरकार में आती …

  • 7 November

    त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी, एमएनएफ चुनाव में जीत हासिल करेगी : जोरमथांगा

    मिजोरम में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के जीत हासिल करने और त्रिशंकु विधानसभा न होने का विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी का राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन नहीं हैं और केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को उसका समर्थन ‘‘मुद्दा-आधारित’’ है। उन्होंने कहा कि ‘जो’ जनजातियों को एकीकृत …

  • 7 November

    प्रधानमंत्री ने डीबी चंद्रेगौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक के दिग्गज राजनेता और पूर्व मंत्री डीबी चंद्रेगौड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। चंद्रेगौड़ा का आज तड़के मुदिगेरे तालुक के दारादहल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “श्री डीबी चंद्रेगौड़ा जी के निधन से बहुत दु:ख हुआ है। …