लेटेस्ट न्यूज़

December, 2022

  • 11 December

    बिहार के कैमूर में 297 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

    भभुआ (एजेंसी/वार्ता): बिहार में कैमूर जिले मे मोहनियां थाना क्षेत्र से पुलिस ने ट्रक पर लदी 297 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि मोहनियां समेकित चेकपोस्ट के निकट शनिवार की देर रात एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी। इस दौरान ट्रक से 297 कार्टन हरियाणा निर्मित …

  • 11 December

    मोदी ने नागपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

    नागपुर (एजेंसी/वार्ता): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नागपुर रेलवे स्टेशन से नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोदी ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे नागपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया और प्रीमियम ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगी। इस …

  • 11 December

    हरदोई में सड़क हादसे में तीन मजदूर मरे, अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी बाइक को टक्कर

    हरदोई (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। तीनो मजदूरी करने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिहानी कोतवाली इलाके में पिहानी जहानीखेड़ा मार्ग पर पंडरवा गांव के पास पुलिया के मोड़ …

  • 11 December

    उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव परिणाम मुस्लिमों को गुमराह करने की साजिश: मायावती

    लखनऊ (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और दो विधानसभा क्षेत्रों में संपन्न उपचुनाव के परिणामों को प्रायोजित करार देते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कहा कि अप्रत्याशित परिणाम मुस्लिम समाज को गुमराह करने के लिये सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) की मिलीभगत की ओर इशारा कर रहे हैं। …

  • 11 December

    बिहार की जनता अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ऊब चुकी है: गिरिराज सिंह

    रांची (एजेंसी/वार्ता): केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार की जनता अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ऊब चुकी है और बिहार में निरंकुशता बढ़ती दिख रही है। सिंह ने आज यहां रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार का अमन-चैन बर्बाद हो रहा है। आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। यही …

  • 11 December

    मध्यप्रदेश के CM शिवराज ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की जयंती पर किया उन्हें याद

    भोपाल (एजेंसी/वार्ता): पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की जयंती पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें नमन करते हुए उनका स्मरण किया है। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ‘भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणव मुखर्जी जी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं। कठिन परिस्थितियों में भी राजनीति के उच्च आदर्शों का पालन …

  • 11 December

    पेंशन को लेकर कमलनाथ का ट्वीट, कांग्रेस सरकार बनते ही बहाल होगी सरकारी कर्मचारियों की पेंशन

    भोपाल (एजेंसी/वार्ता): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज राज्य सरकार के कर्मचारियों की पेंशन को लेकर ट्वीट किया है।कमलनाथ ने लिखा है, ‘शिवराज सरकार द्वारा बंद की गयी सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही फिर बहाल किया जाएगा।’ इसके पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कल किसानों की कर्जमाफी को …

  • 11 December

    उत्तर प्रदेश के बागपत में दो थाना प्रभारी समेत तीन लाइन हाजिर

    बागपत (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश के बागपत में दो थाना प्रभारियों समेत तीन पुलिसकर्मियों को कार्य में लापरवाही के चलते लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने रविवार को बताया कि पुलिस उपाधीक्षक सर्किल बड़ौत की जाँच पर दोघट थाना प्रभारी किरणपाल सिंह व पुलिस उपाधीक्षक सर्किल खेकड़ा की जांच रिपोर्ट पर खेकड़ा के थाना प्रभारी डीके …

  • 11 December

    मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले से एक की मौत, एक घायल

    सिवनी (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कुरई विकासखंड के गोंडेगांव में एक ग्रामीण पर आज सुबह एक बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत हो गयी। इसी दौरान बाघ ने एक अन्य ग्रामीण को भी पंजा मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार घर की बाड़ी के समीप चुन्नीलाल पटले …

  • 11 December

    राहुल, गहलोत एवं पायलट हिमाचल मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह में शामिल होने शिमला पहुंचे

    जयपुर (एजेंसी/वार्ता): कांग्रेस नेता राहुल गांधी , राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज शिमला पहुंचे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के 95वें दिन की शुरुआत सुबह छह बजे करने के बाद …