लेटेस्ट न्यूज़

October, 2023

  • 31 October

    कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

    कांग्रेस ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश को एकता के सूत्र में पिरोने के उनके योगदान को याद किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘संपूर्ण देश को एकता एवं अखंडता के सूत्र में पिरोने वाले भारत के लौह पुरुष, देश के प्रथम उप …

  • 31 October

    आशंका है कि ईडी दो नवंबर को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेगी : आतिशी

    आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को दावा किया कि ऐसी आशंका है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने के बाद दो नवंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लेगा। दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उसके शीर्ष …

  • 31 October

    मोदी ने किया गुजरात की पहली हैरिटेज ट्रेन का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी और एकता नगर रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद के लिए स्टीम इंजन वाली गुजरात की पहली हेरिटेज ट्रेन का शुभारंभ किया। श्री मोदी करीब आठ बजे गुजरात में नर्मदा नदी पर बने सरदार …

  • 31 October

    दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया

    दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार को लगातार चौथे दिन बेहद खराब श्रेणी में रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस से अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई सुबह नौ बजे 350 दर्ज किया गया जो कि बेहद खराब …

  • 31 October

    चुनावी बॉन्ड योजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर न्यायालय में सुनवाई शुरू

    राजनीतिक दलों को धन देने के लिए शुरू की गई चुनावी बॉन्ड योजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई प्रारंभ हुई। सरकार ने यह योजना दो जनवरी 2018 को अधिसूचित की थी। इस योजना को राजनीतिक वित्त पोषण में पारदर्शिता लाने की कोशिशों के हिस्से के रूप में पार्टियों के लिए नकद …

  • 31 October

    अगर सरदार पटेल नहीं होते तो भारत का मौजूदा मानचित्र संभव नहीं था: शाह

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि भारत की एकता और समृद्धि सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन का एकमात्र ध्येय था और उनकी बदौलत ही पृथ्वी पर एक संप्रभु तथा अखंड भारत का मौजूदा मानचित्र संभव हो पाया था। देश के पहले गृह मंत्री और लोह पुरूष के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभाई पटेल की जयंती, राष्ट्रीय एकता …

  • 31 October

    राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, गृह मंत्री ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई प्रमुख नेताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय राजधानी के पटेल चौक पर आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू, धनखड़, शाह और अन्य नेताओं ने भारत के पहले गृह मंत्री की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर उन्हें पुष्पांजलि …

  • 31 October

    दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने आठवीं बार जीता बैलन डी’ओर का पुरस्कार

    फीफा विश्व कप विजेता अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी को सोमवार रात उनके शानदार करियर में आठवीं बार प्रतिष्ठित बैलन डी’ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के साथ, मेसी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के पहले खिलाड़ी बन गए। मेसी इंटर मियामी क्लब का प्रतिनिधित्व करते हैं। मेसी को यह पुरस्कार किसी और ने …

  • 31 October

    अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

    इसे उलटफेर कहना अफगान पठानो के सम्मान में गुस्ताखी करना होगा जिन्होने खेल के हर विभाग में श्रीलंका को बौना साबित करते हुये विश्व कप मुकाबला सोमवार आसानी से सात विकेट से अपने नाम कर लिया। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसियेशन स्टेडियम पर सटीक गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण की बदौलत अफगानिस्तान ने पहले श्रीलंका की पूरी टीम को 49.3 ओवरों में 241 …

  • 31 October

    बाबर आजम का लीक व्हाट्सऐप चैट नकली और मनगढ़ंत : पीसीबी

    पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को देश के एक टीवी चैनल पर दिखाये गये क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम और पीसीबी के सीओओ सलमान नासिर की बातचीत वाले व्हाट्सऐप चैट को नकली और मनगढ़ंत करार दिया है। पीसीबी ने आज इस मामले में आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान के एक टीवी चैनल और कुछ पत्रकारों द्वारा …