दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्म ठग लाइफ में काम करते नजर आयेंगे। कमल हासन और मणि रत्नम 35 साल बाद साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल ‘ठग लाइफ’ है।मेकर्स ने इसका एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कमल एक ठग के गेट अप में जबरदस्त एक्शन करते हुए …
लेटेस्ट न्यूज़
November, 2023
-
7 November
रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामला: मृणाल ठाकुर, नागा चैतन्य ने की कार्रवाई की मांग
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के, छेड़छाड़ कर बनाए गए वीडियो (डीपफेक वीडियो) के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मृणाल ठाकुर, नागा चैतन्य और चिन्मयी श्रीपदा सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां उनके समर्थन में आगे आई हैं। तथ्य की जांच करने वाले एक व्यक्ति ने ब्रिटिश-भारतीय सोशल मीडिया हस्ती जारा पटेल के मूल वीडियो के साथ रश्मिका मंदाना का ‘डीपफेक …
-
7 November
सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘योद्धा’ की रिलीज फिर टली
फिल्म निर्माण कंपनी ‘धर्मा प्रोडक्शन्स’ ने मंगलवार को कहा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘योद्धा’ अब अपनी रिलीज की निर्धारित तारीख से तीन महीने बाद 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। माना जा रहा है कि श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ के साथ टकराव के कारण फिल्म की तारीख आगे बढ़ा दी गई। कैटरीना कैफ और विजय …
-
7 November
फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फंस गया’ का भव्य फर्स्ट लुक आउट
राकी फिल्म्स एलएलपी बैनर के तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फंस गया’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसमें ससुरा बड़ा पैसा वाला 2 फेम फिल्म अभिनेता अथर्व नाहर दूल्हे के वेश में पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक इस बात की ओर इशारा करता है कि यह फिल्म समाज और सरोकारों …
-
7 November
69 वर्ष के हुए कमल हासन, दमदार अभिनय से जीता दर्शकों का दिल
जाने-माने अभिनेता कमल हासन आज 69 वर्ष के हो गये। कमल हासन का जन्म 07 नवंबर 1954 को तमिलनाडु के परमकुडी में हुआ था। उनके पिता चाहते थे कि उनके तीन बच्चों में कम से कम एक बच्चा अभिनेता बने। अपनी इसी चाहत को पूरा करने के लिये उन्होंने कमल हासन को अभिनेता बनाने का निश्चय किया।कमल हासन ने अपने …
-
7 November
देश की इस्पात विनिर्माण क्षमता 16.1 करोड़ टन के पार हुई : सचिव
देश की इस्पात विनिर्माण क्षमता 16.1 करोड़ टन को पार कर चुकी है और उद्योग लगातार वृद्धि की ओर अग्रसर है। इस्पात सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने मंगलवार को यह बात कही। राष्ट्रीय इस्पात नीति के अनुसार, भारत का 2030 तक 30 करोड़ टन इस्पात विनिर्माण क्षमता स्थापित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य है। सिन्हा ने राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय इस्पात …
-
7 November
लावा इंटरनेशनल ने सुनील रैना को अंतरिम प्रबंध निदेशक नियुक्त किया
घरेलू मोबाइल उपकरण विनिर्माता लावा इंटरनेशनल ने अपने अध्यक्ष सुनील रैना को तत्काल प्रभाव से पूर्णकालिक निदेशक और अंतरिम प्रबंध निदेशक के पद पर पदोन्नत कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वह लावा के प्रबंध निदेशक हरिओम राय के स्थान पर कंपनी का कारोबार संभालेंगे। राय चीन की मोबाइल उपकरण कंपनी वीवो के खिलाफ दायर धन …
-
7 November
होनासा कंज्यूमर का शेयर निर्गम मूल्य पर दो प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध
मामाअर्थ और द डर्मा कंपनी जैसे नए जमाने के रोजमर्रा के उपभोग के सामान (एफएमसीजी) ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के शेयर की मंगलवार को शेयर बाजारों में सुस्त शुरुआत हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 324 रुपये पर मामूली दो प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ। एनएसई पर कंपनी के …
-
7 November
वीवर्क ने दिवाला संरक्षण के लिए आवेदन किया, कभी 47 अरब डॉलर था मूल्यांकन
कभी वॉल स्ट्रीट की बड़ी कंपनियों में शुमार रही वैश्विक कोवर्किंग कंपनी वीवर्क ने अमेरिका में दिवाला संरक्षण के लिए आवेदन किया है। कोवर्किंग से आशय एक ही स्थान पर कई कंपनियों के लिए कार्यालय से है। वीवर्क दुनिया की प्रमुख कोवर्किंग कंपनियों में आती है। कभी इस कंपनी का बाजार मूल्यांकन 50 अरब डॉलर के पास पहुंचने वाला था। …
-
7 November
एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज का जेनरेटिव प्रौद्योगिकी के लिए गूगल क्लाउड से करार
लार्सन एंड टुब्रो टेक्नोलॉजी सर्विसेज (एलटीटीएस) ने अपने परिचालन में जेनरेटिव प्रौद्योगिकी लागू करने के लिए गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एलटीटीएस लार्सन एंड टुब्रो ग्रुप के तहत डिजिटल इंजीनियरिंग और आरएंडडी सेवा कंपनी है। कंपनी ने बयान में कहा कि एलटीटीएस डेवलपर एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म (डेवएक्स) इंजीनियरिंग सेवाओं के लिए डिज़ाइन …
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News