भारत

December, 2023

  • 27 December

    ‘भारत न्याय यात्रा’ के दौरान बिहार आयेंगे राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर और मुंबई के बीच भारत न्याय यात्रा का नेतृत्व करेंगे। ‘भारत न्याय यात्रा’ में 14 राज्यों में 6,200 किलोमीटर की पद यात्रा के दौरान राहुल गांधी बिहार भी आयेंगे। न्याय यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी मणिपुर से करेंगे। यात्रा एक तरह से पूर्वी भारत से पश्चिमी भारत …

  • 27 December

    भोपाल का बीआरटीएस क्यों बना, इसकी जांच हो : उमा भारती

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बना बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) आमजन के लिए मुसीबत का सबब बन गया था, इसी के चलते राज्य की नई सरकार ने इसे हटाने का फैसला लिया है। इस पर विरोधी ही नहीं सत्ताधारी दल के नेता भी सवाल उठा रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने तो करोड़ों रुपये की बर्बादी की …

  • 27 December

    डॉ़ यादव ने एक्का की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का की जयंती पर नमन किया है। डॉ यादव ने एक्स पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा है ‘वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट …

  • 27 December

    लोकसभा चुनाव के पहले आज भाजपा की अहम बैठक

    मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के बाद आज भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई की राजधानी भोपाल में अहम बैठक होने जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव के पहले आज आयोजित हो रही इस बैठक में पार्टी महासचिव सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे। पार्टी सूत्रों से प्राप्त …

  • 27 December

    मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विभिन्न विभागों की समीक्षा के क्रम में आज स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की और आवश्यक दिशानिर्देश अधिकारियों को दिए। डॉ यादव …

  • 26 December

    शांतिपूर्ण नववर्ष के लिए पूरे कर्नाटक में लागू होंगे एहतियाती उपाय : राज्य के गृह मंत्री

    कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की है और उन्हें नव वर्ष व उससे जुड़े समारोह के दौरान राज्य में किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी बेंगलुरु …

  • 26 December

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने ‘युवा निधि’ के लिए पंजीकरण की शुरुआत की

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को यहां स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को बेरोजगारी भत्ता की पेशकश करते हुए कांग्रेस की पांचवीं और आखिरी चुनावी गारंटी ‘युवा निधि’ के लिए पंजीकरण की शुरुआत की। योजना के तहत राशि का वितरण 12 जनवरी 2024 से शुरू होगा। इसी दिन स्वामी विवेकानन्द की जयंती है। योजना के तहत शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में …

  • 26 December

    रेलवे स्टेशनों पर ‘सेल्फी बूथ’ सरकारी पैसे की बर्बादी: खरगे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सूचना के अधिकार के तहत रेलवे विभाग की ओर से मिले जवाब का हवाला देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरों वाले ‘सेल्फी बूथ’ स्थापित करना करदाताओं के पैसे की ”बर्बादी” है जबकि विपक्षी दल शासित राज्य मनरेगा निधि का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सूचना का …

  • 26 December

    खुद को ठगा महसूस कर रही है राजस्थान की जनता: डोटासरा

    राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में मंत्रिमंडल का गठन नहीं होने को लेकर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम बंद करने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। डोटासरा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में …

  • 26 December

    नौसेना में शामिल किया गया ‘आईएनएस इंफाल’

    विस्तारित दूरी की सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल दागने की क्षमता से लैस स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक ‘आईएनएस इंफाल’ को मंगलवार को मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार युद्धपोत को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करने के कार्यक्रम में उपस्थित थे। ‘आईएनएस इंफाल’ नौसेना …