भारत

November, 2023

  • 2 November

    मध्यप्रदेश में आज नाम वापसी का आखिरी दिन, 17 को होगा मतदान

    मध्यप्रदेश में आगामी 17 नवंबर को होने वाले मतदान के पहले आज प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लिए जाने का अंतिम दिन है। आज प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में 17 नवंबर को सुबह 7 …

  • 2 November

    पश्चिमी-मध्य रेलवे की पहली महिला महाप्रबंधक शोभना ने कार्यभार संभाला

    पश्चिमी-मध्य रेलवे की पहली महिला महाप्रबंधक के रूप में शोभना बंदोपाध्याय ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाला। इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ सिग्नल इंजीनियर्स वर्ष-1987 बैच की वरिष्ठ रेल अधिकारी श्रीमती बंदोपाध्याय पश्चिम-मध्य रेलवे में महाप्रबन्धक जैसे महत्वपूर्ण पद का कार्यभार ग्रहण करने वाली पहली महिला रेल अधिकारी हैं। इससे पहले वह रेलवे बोर्ड में प्रिन्सिपल एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर (विजिलेंस) के पद …

  • 2 November

    जयशंकर ने संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-पुर्तगाल के बीच सीधे हवाई संपर्क की जरूरत पर जोर दिया

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोप की अपनी यात्रा के दौरान पुर्तगाल में भारतीय समुदाय को संबोधित किया तथा द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए भारत एवं पुर्तगाल के बीच सीधे हवाई संपर्क की आवश्यकता रेखांकित की। जयशंकर पुर्तगाल एवं इटली की अपनी चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण के तहत यहां पहुंचे। भारतीय समुदाय के साथ संवाद …

  • 2 November

    साइमा वाजेद ने जीता डब्लूएचओ क्षेत्रीय निदेशक का अहम चुनाव, 01 फरवरी को पद संभालेंगी

    बांग्लादेश की साइमा वाजेद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक चुनी गई हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ साइमा वाजेद ने इस पद के दूसरे उम्मीदवार डब्लूएचओ के वरिष्ठ अधिकारी रहे नेपाल के डॉ. शंभु प्रसाद आचार्य को मात दी। इस पद पर चार वर्षों के कार्यकाल के लिए …

  • 2 November

    विदेश मंत्री जयशंकर ने पुर्तगाल में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोप की अपनी यात्रा के दौरान पुर्तगाल में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। विदेश मंत्री ने बुधवार को अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के घनिष्ठ संबंधों में पुर्तगाल के योगदान पर प्रकाश डाला और भारत में जारी बदलावों को भी साझा किया। लिस्बन में भारतीय समुदाय से संवाद …

  • 1 November

    मुंबई मराठा आरक्षण आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने मंत्री हसन मुशरिफ के वाहन में तोड़फोड़ की

    मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रदर्शनकारियों ने बुधवार सुबह दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र कैबिनेट के मंत्री हसन मुशरिफ की एसयूवी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में मरीन ड्राइव थाने की पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मुशरिफ, उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) …

  • 1 November

    अदालतें अब पीएमएलए के घोर दुरुपयोग को लेकर जाग जाएं: सिब्बल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि अब समय आ गया है कि अदालतें धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के घोर दुरुपयोग को लेकर जाग जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसी लगभग सभी विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बना …

  • 1 November

    उत्तर प्रदेश के पूर्व जदयू सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

    जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के राष्ट्रीय महासचिव एवं बाहुबली नेता पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके 12 समर्थकों के खिलाफ गलत तरीके से भीड़ जुटाने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने के आरोप में सदर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) कुलदीप गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई …

  • 1 November

    प्रधानमंत्री मोदी ने छह राज्यों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, हरियाणा और कर्नाटक के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर, मैं इस गतिशील राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। अपनी असाधारण प्रतिभा, अटूट संकल्प …

  • 1 November

    मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक; उद्धव को नहीं बुलाया

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तेज होते मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच राज्य की स्थिति पर चर्चा के लिए बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। हालांकि, शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है। मराठा आंदोलन ने राज्य के कुछ हिस्सों में हिंसक रूप ले लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने …