महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न सरकारी विभाग शक्ति विधेयक के प्रावधानों की सावधानीपूर्वक समीक्षा कर रहे हैं ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि कहीं यह (विधेयक) केंद्रीय अधिनियमों की अवहेलना तो नहीं करेगा। शक्ति विधेयक में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। फडणवीस ने विधान परिषद को संबोधित …
भारत
December, 2023
-
19 December
सांसदों के निलंबन से पूरा देश चिंतित है: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों के निलंबन पर मंगलवार को चिंता जताते हुए कहा कि संसद में जो कुछ भी हो रहा है वह पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”संसद में जो कुछ हो रहा है उससे पूरा देश चिंतित है। इनको (केंद्र सरकार) …
-
19 December
श्रीनगर, पहलगाम के तापमान में गिरावट
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.7 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में शून्य से कम 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को पर्यटक स्थल के लिए तापमान सामान्य …
-
19 December
धन शोधन मामले मे प्राथमिकी रद्द कराने के लिए जैकलीन पहुंचीं दिल्ली उच्च न्यायालय
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से संबद्ध प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की अपील करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। संभावना है कि जैकलीन की याचिका पर इसी सप्ताह सुनवाई होगी। याचिका में मामले में ईडी द्वारा दायर दूसरे …
-
19 December
सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस ने की केंद्र की आलोचना
शीतकालीन सत्र के शेष भाग के लिए 49 लोकसभा सांसदों को निलंबित किए जाने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि कठोर विधेयकों को बिना किसी सार्थक बहस के पारित करने के लिए यह सब किया जा रहा है। नई संसद “नमोक्रेसी की स्वेच्छाचारिता को” को प्रतिबिंबित कर रही है। भाजपा पर तंज करते हुए कांग्रेस …
-
19 December
दक्षिणी जिलों में सालभर की बारिश एक ही दिन में हो गई, अधिक केंद्रीय मदद की जरूरत : स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि राज्य के दक्षिणी जिलों में सालभर में जितनी बारिश होती है, उतनी एक ही दिन हो गई, जिससे बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई। अभूतपूर्व बारिश के कारण तिरुनेलवेली और थूथुकुडी गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चक्रवात ‘मिगजॉम’ से प्रभावित चेन्नई सहित चार …
-
19 December
सभापति पर टिप्पणी से धनखड़ नाराज
संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों ने मंगलवार को लगातार चौथे दिन राज्यसभा में नारेबाजी और हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे, फिर अपराह्न दो बजे और भोजनावकाश के बाद तीन बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। सभापति जगदीप धनखड़ ने भोजनावकाश …
-
19 December
संसद सुरक्षा उल्लंघन की जांच कर रहे पुलिसकर्मी का बयान, क्राइम सीन को रिक्रिएट करने की कोई जरूरत नहीं
संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि क्राइम सीन को रिक्रिएट करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूत्र ने कहा, ”हमने वहां के सभी सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर लिए हैं और टीमें उन्हें स्कैन कर रही है। हमने फुटेज के आधार पर …
-
19 December
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 18,177 करोड़ रुपये का सूखा पैकेज जारी करने की मांग
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और राज्य में सूखे की स्थिति से निपटने के लिए 18,177.44 करोड़ रुपये का मुआवजा पैकेज तत्काल जारी करने की मांग की। राजस्व मंत्री कृष्णा बायरेगौड़ा सिद्धारमैया के साथ थे और एक विस्तृत बैठक की। सिद्धारमैया ने मोदी को तीन पेज …
-
19 December
ज्ञानवापी मामले को 6 माह में निपटाने का निर्णय स्वागतयोग्यः विहिप
वाराणसी स्थित ज्ञानवापी-काशी विश्वनाथ मंदिर मामले पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए समाधान की बात है कि काशी विश्वनाथ की पुण्यभूमि को पुनः प्राप्त करने के मुकदमे को विलंबित और लंबा करने के सभी हथकंडे ध्वस्त हो रहे हैं। …
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News