ऑल इंडिया स्टील बॉटल एसोसिएशन (एआईएसबीए) ने सरकार से भारत में घटिया और सस्ते स्टील ‘वैक्यूम फ्लास्क’ के आयात को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है। उद्योग निकाय ने आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि चीन और अन्य देशों से वैक्यूम स्टील की बोतलों का आयात बढ़ रहा है। देश में 2019-20 से 2022-23 …
हिन्दी न्यूज एंड करेंट अफेयर्स
January, 2024
-
12 January
एनसीएलटी ने टाटा मेटालिक्स को मूल कंपनी में विलय की मंजूरी दी
राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने टाटा मेटालिक्स लिमिटेड को उसकी मूल कंपनी टाटा स्टील में विलय की मंजूरी दे दी है। इससे अनुषंगी कंपनी के वित्तीय परिणामों की घोषणा से पहले निदेशक मंडल की बैठक रद्द कर दी गई है। टाटा मेटालिक्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी के वित्तीय नतीजे घोषित करने के लिए …
-
12 January
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस, इस मौसम की सबसे अधिक सर्दी
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है और इस सर्दी का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि यह पिछले पांच वर्षों में सबसे कम न्यूनतम तापमान है। आईएमडी ने कहा कि …
-
12 January
प्रधानमंत्री मोदी नासिक में युवा महोत्सव का उद्घाटन, महाराष्ट्र में परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और फिर प्रदेश में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शहरी परिवहन अवसंरचना और संपर्क को मजबूत करके लोगों के आवागमन की सुगमता को बढ़ावा देने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप मोदी …
-
12 January
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि विवेकानंद ने भारतीय अध्यात्मवाद और संस्कृति को वैश्विक पटल पर स्थापित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ऊर्जा और स्फूर्ति से परिपूर्ण उनके विचार और संदेश युग-युगांतर तक युवाओं को कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। …
-
12 January
गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण इंडिया गेट के आसपास यातायात बाधित
गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण मध्य दिल्ली में इंडिया गेट के आसपास पांच घंटे से भी अधिक समय तक यातायात बाधित रहेगा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से विजय चौक और इस ऐतिहासिक स्थल के आसपास के चौराहों से बचने की सलाह दी है। उसने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, …
-
12 January
मालदीव से इंदौर लौटी महिला कोरोना वायरस के जेएन.1 उपस्वरूप से संक्रमित
इंदौर में कोरोना वायरस के जेएन.1 उप स्वरूप ने दस्तक दे दी है। मालदीव से इंदौर लौटी 33 वर्षीय महिला इस उपस्वरूप से संक्रमित हुई थी, हालांकि इलाज के बाद वह स्वस्थ हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की जिला इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार …
-
12 January
राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आध्यात्मिक गुरु एवं समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और आशा व्यक्त की कि उनकी शिक्षाएं और विचार भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को हुआ था। मुर्मू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा,” मैं स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि …
-
12 January
शाहजहां शेख की गिरफ्तारी में देरी को लेकर स्पष्टीकरण से आश्वस्त: राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने शुक्रवार को कहा कि छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी में देरी को लेकर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण से वह ‘आश्वस्त’ हैं। बोस, हालांकि वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ अपनी मुलाकात …
-
12 January
देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से तीन मौत, 609 नए मामले
भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के 609 नए मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,368 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुबह आठ बजे तक अद्यतन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे की अवधि में तीन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गई है। मृतकों में …
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News