महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड की अक्टूबर में कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 80,679 इकाई रही। एक महीने में यह सर्वाधिक बिक्री है। एमएंडएम ने बयान में कहा कि यात्री वाहन बिक्री अक्टूबर 2022 में 61,114 इकाई रही थी। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अक्टूबर में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) और वाणिज्यिक …
हिन्दी न्यूज एंड करेंट अफेयर्स
November, 2023
-
1 November
ग्रेविटा इंडिया का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 58.84 करोड़ रुपये
रीसाइक्लिंग कंपनी ग्रेविटा इंडिया का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 58.84 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 44.98 करोड़ रुपये रहा था। ग्रेविटा इंडिया ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर …
-
1 November
टोयोटा की अक्टूबर में बिक्री 66 प्रतिशत बढ़कर 21,879 इकाई
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की कुल थोक बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर 66 प्रतिशत बढ़कर 21,879 इकाई हो गई। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने डीलरों को 13,143 वाहन भेजे थे। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अक्टूबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 20,542 इकाई रही। वहीं 1,337 इकाइयों का निर्यात किया गया। …
-
1 November
दीपावली से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 102 रुपये तक हुआ महंगा
दीपावली से पहले तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस की कीमत में 101.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दर बुधवार से लागू हो गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में …
-
1 November
पाकिस्तान ने बंगलादेश को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीद को जिंदा रखा
पाकिस्तान ने आईसीसी विश्व कप के 31वें मुकाबले में मंगलवार को शाहीन अफरीदी की शानदार गेंदबाजी और फखर जमां के 81 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत बंगलादेश को सात विकेट से हराते हुए सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 32.3 ओवर में तीन विकेट 205 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। …
-
1 November
ऐश्वर्य ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। दक्षिण कोरिया के चांगवोन मे एश्वर्य ने 15वीं एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप में अपने सफल अभियान की शुरुआत की। उन्होंने फाइनल में 463.5 का स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक जीता। एश्वर्य का यह अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में चौथा स्वर्ण है। – …
-
1 November
आईएसएल: बेंगलुरू एफसी के खिलाफ शानदार वापसी करके जीता ओडिशा
ओडिशा ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 के मैचवीक 6 मुकाबले में दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बेंगलुरू एफसी को 3-2 से हरा दिया। मंगलवार को कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मैच में मेजबान ओडिशा एफसी की शानदार जीत में मिडफील्डर लालथाथांगा खवल्रिंग (पुतिया) ने 23वें, लेफ्ट विंगर इसाक वनलालरुआतफेला ने 45वें और राइट-बैक अमय …
-
1 November
चोट के कारण ब्रेक से मदद मिली, उम्मीद करता हूं आगामी मैचों में बड़े स्कोर बनाऊंगा: जमां
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने कहा कि चोट के कारण कुछ समय तक बाहर रहने से उन्हें मदद मिली और उन्होंने उम्मीद जतायी कि वह विश्व कप के आगामी मैचों में बड़े स्कोर बनाने में सफल रहेंगे। जमां ने शानदार अर्धशतक जड़कर चोट के बाद वापसी की जिससे पाकिस्तान ने मंगलवार को यहां विश्व कप मैच में बांग्लादेश …
-
1 November
हॉकी इंडिया ने 300 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर वंदना कटारिया को दी बधाई
हॉकी इंडिया ने मंगलवार को भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड खिलाड़ी वंदना कटारिया को 300 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर बधाई दी। उत्तराखंड के रोशनाबाद की रहने वाली वंदना ने मौजूदा महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में जापान के खिलाफ भारत के मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। यह मैच भारत ने 2-1 से जीता। इसके साथ …
-
1 November
महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी: जापान को 2-1 से हराकर भारत ने लगातार चौथी जीत दर्ज की
नवनीत कौर और संगीता कुमारी के गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को यहां एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में जापान को 2-1 से हराकर लगातार चौथी जीत के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। लगातार तीन जीत दर्ज करने वाले जापान की यह प्रतियोगिता में पहली हार है। भारत के लिए नवनीत कौर ने …
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News