हिन्दी न्यूज एंड करेंट अफेयर्स

November, 2023

  • 5 November

    जोकोविच, रूबलेव को हराकर रोलेक्स पेरिस मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे

    नोवाक जोकोविच रोलेक्स पेरिस मास्टर्स के सेमीफाइनल में आंद्रे रुबलेव पर 5-7, 7-6 (3), 7-5 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में पहुंच गये है। शनिवार को यहां खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में टेनिस में एक नंबर रैकिंग वाले जोकोविच ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए अपने करियर के रिकॉर्ड-विस्तारित 58वें मास्टर्स 1000 फाइनल में पहुंच गये है। …

  • 5 November

    सचिन ने किया एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हैदराबाद हाफ मैराथन 2023 का उद्घाटन

    अपने समय के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने रविवार को एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हैदराबाद हाफ मैराथन 2023 का उद्घाटन किया। आज सुबह गाचीबोवली स्टेडियम में आठ हजार उत्साही धावकों के बीच सचिन तेंदुलकर ने एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हैदराबाद हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई। सचिन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हैदराबाद …

  • 5 November

    मैंने जितने भी वनडे खेले हैं, उनमें यह मैच सबसे अधिक संतोषजनक: जंपा

    बेहतरीन गेंदबाजी और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उपयोगी योगदान देने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जंपा ने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप मैच को अपने लिए अभी तक का सबसे संतोषजनक वनडे करार दिया। जंपा ने 19 गेंद पर 29 रन बनाने के बाद 10 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट भी लिए। इसके अलावा …

  • 5 November

    जेसिका पेगुला आसान जीत के साथ डब्ल्यूटीए फाइनल्स के फाइनल में

    जेसिका पेगुला ने अमेरिकी ओपन की विजेता कोको गॉफ को आसानी से हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अमेरिका की पेगुला ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और हमवतन गॉफ को 6-2, 6-1 से पराजित किया। उन्होंने पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। यह 2002 के बाद पहला अवसर है …

  • 5 November

    यह मेरी सर्वश्रेष्ठ शतकीय पारियों में से एक, फाइनल में पहुंचने की हमारी उम्मीदें बरकरार : फखर

    सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने विश्व कप के अहम मुकाबले में शनिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई नाबाद 126 रन की पारी को अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक करार दिया। फखर की इस पारी से पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित मैच को डकवर्थ लुईस पद्धति (डीएलएस) से 21 रन से जीत कर सेमीफाइनल की उम्मीदों …

  • 5 November

    लगातार हार निराशाजनक, लेकिन विश्वास नहीं डिगा है : बटलर

    इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि विश्व कप में लचर प्रदर्शन और उनकी खराब फॉर्म निराशाजनक है लेकिन उनका या टीम का विश्वास नहीं डिगा है। पिछली बार का चैंपियन इंग्लैंड शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों से 33 रन से हार के साथ ही वर्तमान विश्व कप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। यह …

  • 5 November

    वर्षा और फखर ने जिंदा रखा पाकिस्तान की उम्मीद को

    फखन जमान (126 नाबाद) के तूफानी शतक और वर्षा की बदौलत पाकिस्तान ने शनिवार को विश्वकप के मौसम बाधित मुकाबले में न्यूजीलैंड को डीएलएस पद्धति के आधार पर 21 रन से हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जीवित रखा। रचिन रविंद्र (108) और कप्तान केन विलियम्सन (95) के बीच 180 रन की साझीदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने आईसीसी …

  • 4 November

    भाजपा भोपाल में अपना दबदबा बरकरार रखने की कोशिश कर रही, कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

    भोपाल पिछले तीन दशक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गढ़ में तब्दील हो गया है, लेकिन इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ दल इसे हल्के में नहीं ले सकता क्योंकि कांग्रेस ने पिछली बार राज्य की राजधानी में सात में से तीन सीट जीतकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था। भोपाल जिले में सात विधानसभा सीट हैं, जिनमें …

  • 4 November

    प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के भाजपा विधायक गोवर्धन शर्मा को दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक गोवर्धन शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंसर से जूझ रहे शर्मा का महाराष्ट्र के अकोला में निधन हो गया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक श्री गोवर्धन शर्माजी के निधन पर दुख हुआ। समाज सेवा के उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए उन्हें याद …

  • 4 November

    बघेल की छवि धूमिल करने की साजिश, छत्तीसगढ़ की जनता करारा जवाब देगी : कांग्रेस

    कांग्रेस ने भूपेश बघेल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोपों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं उनकी सरकार की छवि धूमिल करने की ”साजिश” करार देते हुए शनिवार को कहा कि राज्य की जनता इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा जवाब देगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली …