हिन्दी न्यूज एंड करेंट अफेयर्स

December, 2023

  • 8 December

    बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘एनिमल’ का जलवा जारी

    इस माह की 1 तारीख को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े बजट की फिल्में ‘सैम बहादुर’ और ‘एनिमल’ रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं लेकिन, विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही धमाल मचा रही है। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा …

  • 8 December

    छह साल बाद फिर एक साथ आए डॉ. गुलाटी और कपिल शर्मा, एक साथ करेंगे शो

    कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। छह साल बाद कपिल और सुनील के बीच सारे मतभेद खत्म हो गए हैं और वे एक साथ एक नए शो में दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। सालों के झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा एक बार फिर पर्दे पर साथ आ रहे हैं। दोनों ओटीटी …

  • 8 December

    अक्षरा सिंह के गाना पटना की लड़की है का टीजर रिलीज

    भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह के गाना पटना की लड़की है का टीजर रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह जल्द ही गाना पटना की लड़की है में नजर आयेगी, जिसका टीजर आज रिलीज हो गया है। इसमें अक्षरा सिंह एक्शन स्टाइल की झलक मिली है।अक्षरा सिंह के इस गाने का टीजर उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ …

  • 8 December

    आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

    गायन रियलिटी शो, ‘इंडियन आइडल सीज़न 14’ के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को मोहित कर दिया। इस शनिवार, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का लोकप्रिय गायन रियलिटी शो, ‘इंडियन आइडल सीज़न 14’ अपने मंच पर ‘सेलिब्रेटिंग राज बब्बर’ नाम का एक स्पेशल एपिसोड पेश करेगा। राज बब्बर, सलमा आगा के साथ …

  • 8 December

    अवधेश मिश्रा की फिल्म इत्ती सी खुशी का फर्स्ट लुक रिलीज

    राजघराना फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘इत्ती सी खुशी’ फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म इत्ती सी खुशी में अवधेश मिश्रा की मुख्य भूमिका है। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।इसमें रएक पेड़ दिखाई दे रहा है, जिसकी छांव तले जमीन पर अवधेश मिश्रा सुकून की आहें भरते नज़र आ रहे हैं।फ़िल्म ‘इत्ती …

  • 8 December

    मास्क टीवी पर रिलीज हुयी वेबसीरीज नुक्कड़

    वेबसीरीज नुक्कड़ ओटीटी प्लेटफार्म मास्क टीवी पर आज रिलीज हो गयी है। 06 एपिसोड की वेबसीरिज नुक्कड़ का निर्माण निर्माताद्वय चिरंजीवी भट्ट और अंजू भट्ट ने किया है। नुक्कड़ के मुख्य कलाकार सनम ज़ीया, त्रुप्ति साहू, इमरान हुसैन, अपाला बिष्ट, वेद प्रकाश, रोहित बैनर्जी , सागर सैनी, प्रीति शर्मा, रूबीना खान, सुनील सैनी, प्रियंका कश्यप, विशाल सिंह, करन मेहरा , …

  • 8 December

    बीबीएल में ग्लेन मैक्सवेल चोटिल होकर अगले मुकाबले से हुए बाहर

    मेलबर्न स्टार्स को बिग बैश लीग (बीबीएल) में खराब शुरुआत से वापसी करने की उनकी उम्मीदों को उस समय बड़ा झटका लगा उसके बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल बांह में चोट लगने के कारण पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच से बाहर हो गए हैं। प्रतियोगिता की शुरूआती रात में ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय मैक्सवेल को अपनी …

  • 8 December

    जॉनसन की आलोचना पर वार्नर ने कहा, हर कोई अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र

    अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि हर कोई अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र है। जॉनसन ने एक समाचार पत्र में अपने कॉलम में लिखा था कि क्या वार्नर इतनी अच्छी फॉर्म में है कि वह स्वयं ही अपनी संन्यास की तिथि को तय कर …

  • 8 December

    खरीफ फसल सत्र में प्याज की खेती के रकबे में कमी की खबरों के बीच इसके दाम चढ़ने लगे हैं।

    अक्टूबर के थोक मुद्रास्फीति आंक़ड़ों के मुताबिक, सब्जियों और आलू की मुद्रास्फीति में क्रमश 21.04 प्रतिशत और 29.27 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि प्याज की वार्षिक मूल्यवृद्धि दर 62.60 प्रतिशत के उच्चस्तर पर बनी रही। – एजेंसी

  • 8 December

    भारत ने अगले साल मार्च तक प्याज के निर्यात पर रोक लगाई

    सरकार ने प्याज की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और इसकी कीमतों पर काबू पाने के लिए अगले साल मार्च तक इसके (प्याज) निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा कि प्याज की निर्यात नीति को 31 मार्च, 2024 तक मुक्त से प्रतिबंधित श्रेणी में कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में स्थानीय सब्जी …