सरकार ने बृहस्पतिवार को परिधान, कपड़ा और ‘मेड-अप’ के लिए निर्यात प्रोत्साहन योजना आरओएससीटीएल को 31 मार्च, 2026 तक जारी रखने की मंजूरी दी। ‘मेड-अप’ ऐसे वस्त्र होते हैं जिनका उत्पादन कैनवास बैग, कालीन, टेपेस्ट्री, तकिया कवर, रसोई लिनेन और अन्य शिल्प वस्तुओं जैसे विभिन्न उपयोगी उत्पादों में किया जाता है। राज्य और केंद्रीय करों तथा उपकरों में छूट (आरओएससीटीएल) …
व्यापार
February, 2024
-
1 February
11.1 लाख करोड़ के पूंजीगत व्यय से कारोबार में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी : कैट
खुदरा व्यापारियों के शीर्ष संगठन कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने नए वित्त वर्ष के लिए पेश बजट का स्वागत करते हुए आज कहा कि बजट में प्रस्तावित 11.1 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय से कारोबार में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण …
January, 2024
-
31 January
सरकार ने मोबाइल फोन कलपुर्जों पर आयात शुल्क 15 से घटाकर 10 प्रतिशत किया
भारत ने मोबाइल फोन विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाले कलपुर्जों पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। इस कदम का मकसद स्थानीय उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देना है। वित्त मंत्रालय ने सेल्युलर मोबाइल फोन के लिए स्क्रू, सिम सॉकेट या धातु की अन्य यांत्रिक वस्तुओं सहित कलपुर्जों के आयात पर शुल्क में कटौती संबंधी …
-
30 January
टोयोटा ने इंजन में अनियमितता मिलने पर तीन मॉडल की आपूर्ति रोकी
वाहन विनिर्माता टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने डीजल इंजन के प्रमाणन परीक्षण में ‘अनियमितताएं’ पाए जाने के बाद देश में अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोक दी है। टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन (टीएमसी) से संबद्ध कंपनी टोयोटा इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने एक दिन पहले कहा था कि डीजल इंजन वाले तीन मॉडल के हॉर्स …
-
30 January
स्विट्जरलैंड से प्रस्तावित ईएफटीए व्यापार समझौते के तहत निवेश प्रतिबद्धताएं चाहता है भारत
भारत ने चार देशों के ईएफटीए ब्लॉक के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत स्विट्जरलैंड से निवेश प्रतिबद्धताएं मांगी हैं। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य हैं। अधिकारी ने कहा कि समझौते के लिए बातचीत अग्रिम चरण में है और दोनों पक्ष …
-
30 January
एनटीपीसी की शाखा और महाराष्ट्र सरकार ने हरित हाइड्रोजन परियोजनाएं विकसित करने के लिए किया समझौता
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने महाराष्ट्र में हरित हाइड्रोजन परियोजनाएं विकसित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एनजीईएल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अगले पांच वर्षों में राज्य सरकार की हरित निवेश योजना के एक हिस्से के रूप में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसमें …
-
30 January
रेलवे बोर्ड के पूर्व प्रमुख अनिल लाहोटी ट्राई के चेयरमैन नियुक्त
रेलवे बोर्ड के पूर्व प्रमुख अनिल कुमार लाहोटी को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ट्राई में शीर्ष पद करीब चार महीने से खाली है। पूर्व चेयरमैन पी.डी. वाघेला का कार्यकाल चार महीने पहले समाप्त हो गया था। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ‘‘मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रेल …
-
30 January
पोर्शे इंडिया ने 2023 में 914 इकाइयों के साथ अपनी सर्वश्रेष्ठ खुदरा बिक्री की दर्ज
लक्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता पोर्शे इंडिया ने 2023 में 914 इकाइयों के साथ अपनी सर्वश्रेष्ठ खुदरा बिक्री दर्ज की। सालाना आधार पर यह 17 प्रतिशत की वृद्धि है। पोर्शे इंडिया की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कंपनी ने सर्वाधिक 113 टायकन की डिलीवरी कर रिकॉर्ड दर्ज करते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया। इसके …
-
30 January
अरविंद लिमिटेड का तीसरी तिमाही में मुनाफा 8.41 प्रतिशत बढ़कर 94.32 करोड़ रुपये
अग्रणी कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 8.41 प्रतिशत बढ़कर 94.32 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में शुद्ध लाभ 87 करोड़ रुपये रहा था। अरविंद लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 4.62 …
-
30 January
सी40 रिचार्ज ईवी में आग लगने के मामले की गहनता से होगी जांच: वोल्वो
महंगी कार बनाने वाली वोल्वो कार इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह सी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी में आग लगने की घटना की ‘बारीकी से’ जांच करेगी। इस वाहन में पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ में आग लग गई थी। कंपनी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तकनीकी विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि चलते समय कार में …
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News