खेल

December, 2023

  • 26 December

    दक्षिण अफ्रीका दौरे पर श्रृंखला जीतने के लिए भाग्य की थोड़ी जरूरत होगी : द्रविड़

    भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा दौरे पर टेस्ट श्रृंखला को जीतने के लिए उनकी टीम को किस्मत की भी थोड़ी जरूरत होगी। भारतीय टीम ने 1992 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। टीम हालांकि पिछले 31 साल में उस देश में आठ टेस्ट श्रृंखला में से एक …

  • 26 December

    एसीबी ने लगाया मुजीब, फजल और नवीन पर प्रतिबंधित

    अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक को ‘अफगानिस्तान के लिए खेलने के बजाय अपने व्यक्तिगत हितों को प्राथमिकता देने’ के कारण प्रतिबंधित कर दिया है। एसीबी ने तीनों खिलाड़ियों 2024 के वार्षिक केंद्रीय अनुबंध को भी रोक लगा दी है। इसके अलावा अगले दो वर्षों के लिए तीनों खिलाड़ियों को किसी भी …

  • 25 December

    अफ्रीकी टीम के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम : गावस्कर

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर का कहना है कि भारतीय टीम के पास प्रोटियाज गेंदबाजों की तुलना में अनुभवी बल्लेबाज हैं। वनडे में प्रोटियाज पर 2-1 से जीत के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलेगी। सुनील गावस्कर ने कहा कि टीम में …

  • 25 December

    वालेंसिया दौरे के अनुभव ने एक खिलाड़ी के रूप में विकसित होने में मदद की : ज्योति छेत्री

    भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड ज्योति छेत्री का मानना है कि हाल ही में वालेंसिया में संपन्न 5 देशों के टूर्नामेंट में उनके अनुभव ने उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में विकसित होने में मदद की है। 19 वर्षीय खिलाड़ी पिछले एक साल से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम सेटअप में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने एफआईएच हॉकी …

  • 25 December

    कमिंस ने ख्वाजा के गाजा संकट पर ‘लोगो’ लगाने का समर्थन किया

    आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने सोमवार को अपने साथी उस्मान ख्वाजा का समर्थन करते हुए कहा कि इस सलामी बल्लेबाज का गाजा में मानवीय दुर्दशा को सामने लाने का प्रयास ‘आक्रामक नहीं’ है। क्रिकेट की वैश्विक संचालन संस्था आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने ख्वाजा के पाकिस्तान के खिलाफ ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट के दौरान अपने बल्ले और जूते पर जैतून के …

  • 25 December

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारतीय महिला वनडे टीम में कई नए चेहरे

    श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक और टिटास साधु को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए सोमवार को पहली बार भारतीय महिला एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया। भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलेगी। पहला वनडे मैच 28 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में …

  • 25 December

    पीसीबी ने यासिर अराफात को टी-20 टीम का कोच किया नियुक्त

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर यासिर अराफात को न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच नियुक्त किया गया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, यासिर अराफात पाकिस्तान के टी20 विशेषज्ञों के साथ सीधे न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेंगे। उन्हें फिलहाल इसी एक श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम में नियुक्त किया गया है। …

  • 24 December

    तीसरे दिन हरमनप्रीत का स्पैल टर्निंग प्वाइंट रहा : स्नेह राणा

    ऑलराउंडर स्नेह राणा ने रविवार को यहां कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र महिला टेस्ट के तीसरे दिन कप्तान हरमनप्रीत कौर का स्पैल निर्णायक मोड़ (टर्निंग प्वाइंट) रहा। भारत ने यह टेस्ट आठ विकेट से जीता। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजों के दूसरी पारी में अच्छे प्रदर्शन के बाद हरमनप्रीत ने तीसरे दिन अंतिम सत्र में स्वयं गेंदबाजी करने का …

  • 24 December

    डब्ल्यूएफआई निलंबन पर बोले कोच महावीर फोगाट, मंत्रालय का बहुत बढ़िया फैसला

    पिछले 11 महीनों से विवादों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की नवनिर्वाचित संस्था को खेल मंत्रालय द्वारा निलंबित किये जाने के बाद द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महावीर फोगाट ने कहा कि यह बहुत बढ़िया फैसला है। महिला पहलवान गीता और बबीता के पिता फोगाट ने कहा, ”खेल मंत्रालय का यह फैसला बहुत बढ़िया है। इससे खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ेगा। चुनाव …

  • 24 December

    जैसमीन, अरूधंती आसानी से महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में

    राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैसमीन (60 किग्रा) और पूर्व युवा विश्व चैम्पियन अरूंधती चौधरी (66 किग्रा) ने रविवार को यहां 5-0 के समान स्कोर से जीत हासिल कर महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। जैसमीन ने राउंउ 16 मुकाबले में मणिपुर की थोंगाम कुंजारानी देवी पर 5-0 की जीत से अंतिम आठ में जगह बनायी …