खेल

November, 2023

  • 6 November

    हमारा फोकस अपने खेल पर, विरोधी टीम के बारे में नहीं सोच रहे : बल्लेबाजी कोच राठौड़

    विश्व कप में अभी तक सभी आठ मैचों में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि टीम सेमीफाइनल के प्रतिद्वंद्वी को लेकर चिंतित नहीं है और इस टूर्नामेंट में फोकस सिर्फ अपने प्रदर्शन पर रहा है जिसका फायदा मिला है। फाइनल की प्रबल दावेदार दक्षिण अफ्रीका को यहां ग्रुप मैच में 243 …

  • 6 November

    ओडिशा महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रीय खेल में जीता स्वर्ण पदक

    ओडिशा ने रविवार को गोवा के वास्को के तिलक मैदान में शक्तिशाली मणिपुर को टाईब्रेकर में 4-2 से हराकर 37वीं राष्ट्रीय खेल महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन बन गया। निर्धारित अवधि की समाप्ति पर दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं जिसके बाद टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। पेनल्टी शूटआउट में ओडिशा ने 4-2 से जीत दर्ज की। यह दूसरी …

  • 6 November

    पिच में कोई खराबी नहीं थी, हमने 70.80 रन ज्यादा दिये, कहा दक्षिण अफ्रीका के कोच वॉल्टर ने

    भारत के खिलाफ विश्व कप के लीग मैच में अपनी टीम के 83 रन पर सिमट जाने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के कोच रॉब वॉल्टर ने पिच पर ठीकरा फोड़ने की बजाय कहा कि यह 326 रन वाली पिच नहीं थी लेकिन उनके गेंदबाजों ने 70.80 रन अधिक दे दिये। भारत के पांच विकेट पर 326 रन के जवाब में …

  • 6 November

    भारतीय महिला हाकी टीम को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दी बधाई

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रांची में चल रहे झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीतने पर भारतीय महिला हाकी टीम को बधाई दी है। पटनायक ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, रांची में जापान को पराजित कर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 जीतने पर भारतीय महिला हाकी टीम को बधाई। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हाकी टीम आने …

  • 5 November

    सबक सीखने की जरूरत: पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद केन विलियमसन

    विश्व कप के अहम मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 21 रन से हार (डकवर्थ लुईस पद्धति) का सामना करने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उनकी टीम को ‘कुछ सबक सीखने’ की जरूरत है। विश्व कप में अपने अभियान को लगातार चार जीत के साथ शुरू करने वाले न्यूजीलैंड लगातार चार हार के बाद सेमीफाइनल में …

  • 5 November

    आस्ट्रेलिया से पार नहीं पा सका इंग्लैंड, 33 रन से हारा

    मार्नस लाबुशेन (71) की शानदार पारी के बाद एडम जम्पा (21 रन पर तीन विकेट) के अलावा तेज गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की मदद से आस्ट्रेलिया ने शनिवार को इंग्लैंड को 33 रन से एक और हार झेलने पर मजबूर कर दिया। 2019 के विश्व कप विजेता की सात मैचों में यह छठवीं हार थी जिससे उसका स्थान अंतिम पायदान …

  • 5 November

    जोकोविच, रूबलेव को हराकर रोलेक्स पेरिस मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे

    नोवाक जोकोविच रोलेक्स पेरिस मास्टर्स के सेमीफाइनल में आंद्रे रुबलेव पर 5-7, 7-6 (3), 7-5 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में पहुंच गये है। शनिवार को यहां खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में टेनिस में एक नंबर रैकिंग वाले जोकोविच ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए अपने करियर के रिकॉर्ड-विस्तारित 58वें मास्टर्स 1000 फाइनल में पहुंच गये है। …

  • 5 November

    सचिन ने किया एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हैदराबाद हाफ मैराथन 2023 का उद्घाटन

    अपने समय के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने रविवार को एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हैदराबाद हाफ मैराथन 2023 का उद्घाटन किया। आज सुबह गाचीबोवली स्टेडियम में आठ हजार उत्साही धावकों के बीच सचिन तेंदुलकर ने एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हैदराबाद हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई। सचिन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हैदराबाद …

  • 5 November

    मैंने जितने भी वनडे खेले हैं, उनमें यह मैच सबसे अधिक संतोषजनक: जंपा

    बेहतरीन गेंदबाजी और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उपयोगी योगदान देने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जंपा ने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप मैच को अपने लिए अभी तक का सबसे संतोषजनक वनडे करार दिया। जंपा ने 19 गेंद पर 29 रन बनाने के बाद 10 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट भी लिए। इसके अलावा …

  • 5 November

    जेसिका पेगुला आसान जीत के साथ डब्ल्यूटीए फाइनल्स के फाइनल में

    जेसिका पेगुला ने अमेरिकी ओपन की विजेता कोको गॉफ को आसानी से हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अमेरिका की पेगुला ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और हमवतन गॉफ को 6-2, 6-1 से पराजित किया। उन्होंने पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। यह 2002 के बाद पहला अवसर है …