बेगम- क्या चाँद ला सकते हो..!!??
चिंटू …कमरे मे गए और कुछ चीज छिपा कर लाये
और बेगम से कहा आँखे बंद करो ।
और वो चीज़ बेगम के हाथो में रख दी। फिर आँखे
खोलने को कहा।
बेगम की आँखों में आंसू थे।
क्योकि उनके हाथो में एक आइना था जिसमे बेगम का
चेहरा नज़र आ रहा था।
बेगम- या खुदा…
आप मुझे चाँद सा समझते हो..!!
चिंटू… बोले: नहीं मैं तो आपको सिर्फ ये समझा रहा
था !!
जिस मुँह से चाँद मांग रही हैं वो सुरत कभी आईने में
भी देख लिया करो!😝😝😝
फिलहाल चिंटू हास्पिटल में हैं।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
बहुत पुरानी बात है ….
एक आदिवासी अपने परिवार के साथ जंगल में ही
रहता था….
उसने और उसके परिवार ने कभी आईना नहीं
देखा था …
एक दिन जंगल में उसे शीशा मिल गया…
उसमें खुद को देखकर समझा कि उसके बाप की
तस्वीर है…
और वो उसे अपने घर ले गया और रोज बातें
करने लगा…
उसकी बीवी को शक़ हुआ…
एक दिन जब उसका पति घर से बाहर गया हुआ
था तब उसने वो शीशा निकाला…
खुद अपनी शक्ल देखकर बोली :
“अच्छा… तो ये है वो कलमुँही
जिस से मेरा पति रोज़ बातें करता है’
उसने शीशा अपनी सास को दिखाया,
तो सास बोली :
“चिंता मत कर…शुक्र मना…बुड्डी है,
जल्दी ही मर जाएगी”😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News