प्रयागराज (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के सैदाबाद क्षेत्र में शनिवार को जौनपुर के एक निजी स्कूल से बच्चों को ला रही बस पलट गयी। इस हादसे में दो छात्रों की मृत्यु हो गयी जबकि कुछ अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भेस्की गांव के पास आज सुबह जौनपुर के क्रांति देवी पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर प्रयागराज आ रही टूरिस्ट बस, सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस में अध्यापक सहित लगभग कुल 21 बच्चे बैठे थे, जिनमें से दो अनुराग (16) तथा अंकित (17) की मृत्यु हो गयी है। इसके अलावा तीन बच्चों को गम्भीर चोटे आयीं है। शेष बच्चों को मामूली चोटे लगी है।
उन्होने बताया कि घायल बच्चों को तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचकर वहां पर भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वहां के चिकित्सकों को घायल बच्चों का बेहतर से बेहतर इलाज किए जाने के लिए कहा है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: राजस्थान के भीलवाड़ा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News