बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर अब एक साल बाद फिर चर्चा तेज़ हो गई है। इस बार खुद सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने अपने और जहीर के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है और कई अहम बातें साझा की हैं।
बता दें कि साल 2024 में सोनाक्षी ने मुस्लिम अभिनेता जहीर इकबाल से कोर्ट मैरिज की थी। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि उनके दोनों भाई, लव और कुश सिन्हा, शादी में मौजूद नहीं थे। सोशल मीडिया पर तस्वीरों में दोनों की गैरमौजूदगी को लेकर कई सवाल उठे थे।
“लोग क्या कहते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता” – कुश सिन्हा
एक इंटरव्यू में जब कुश से शादी में शामिल न होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा:
“मैं बहुत सिंपल ज़िंदगी जीता हूं। अगर मुझे अपना सच पता है, तो लोग मेरे बारे में कुछ भी बोल सकते हैं – मुझे फर्क नहीं पड़ता।”
उन्होंने कहा कि लोगों को अगर यह मुद्दा उठाना है तो वो उनका एजेंडा हो सकता है, “मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है।”
“तस्वीरें नहीं हैं, इसका मतलब ये नहीं कि मैं शादी में नहीं था”
शादी की तस्वीरों में न दिखने को लेकर कुश ने साफ किया कि:
“हर बार लोगों को हर चीज़ दिखाना ज़रूरी नहीं होता। अगर मेरी फोटो शादी में नहीं है तो इसका ये मतलब नहीं कि मैं वहां मौजूद नहीं था।”
लव सिन्हा को लेकर चुप्पी
जब कुश से उनके भाई लव सिन्हा के शादी में शामिल न होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा:
“मैं लव की तरफ से कुछ भी नहीं कहना चाहता। हर किसी को अपने तरीके से चीजें करने का हक है, जब तक वे ईमानदारी से कर रहे हैं।”
जहीर इकबाल संग रिश्ते पर कुश सिन्हा का जवाब
जब उनसे जीजा जहीर इकबाल के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया तो कुश ने संक्षिप्त और कुछ हद तक टालमटोल वाला जवाब दिया:
“हम ठीक हैं। मेरे मन में उनके लिए कुछ भी निगेटिव नहीं है। हम ठीक हैं।”
इस जवाब को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि कुश ने साफ-साफ कुछ नहीं कहा और जवाबों को गोलमोल ढंग से टालने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें:
खेल-खेल में हो सकता है गंभीर नुकसान – लिगामेंट टियर से रहें सावधान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News