मजेदार जोक्स: जीजा जी आपसे एक बात पूछूं

साली- जीजा जी आपसे एक बात पूछूं?
जीजा- हां पूछो
साली- आप क्या करते हैं?
जीजा- मैं तो पायलट हूं
साली- अच्छा, कौन सी एयरलाइंस में पायलट हैं आप?
जीजा- अरे मैं शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं
जीजा की बात सुनकर साली बेहोश….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

***************************************************************************************

जीजा (साली से)- एक औरत एक घंटे मे 50 रोटी बना लेती है,
तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी
साली- एक भी नही, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

***************************************************************************************

पत्नी (पति से)- उठो जी नाश्ता बनाने जाओ
पति उठा और सीधा बाहर जाने लगा
पत्नी- कहां जा रहे हो?
पति- वकील के पास तुमसे तलाक लेने
थोड़ी देर बाद पति वापस घर आया और सब्जी काटने लगा
पत्नी- क्या हुआ?
पति- कुछ नहीं वकील साहब बर्तन साफ कर रहे थे….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

***************************************************************************************

भाभी (देवर से)- तुम आज देर से क्यों आए हो?
देवर- एक आदमी का 100 का नोट खो गया था इसलिए देर हो गई
भाभी ओह तो तुम नोट ढुंढवाने में उसकी मदद कर रहे थे
देवर- नहीं मैं तो उस नोट पर पैर रखकर खड़ा था…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

***************************************************************************************

लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले
लड़का- वह कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे
और आज भी बेरोजगार हो…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

***************************************************************************************

पति (पत्नी से)- शादी से पहले मैं और तुम एक-दूसरे को देखने के लिए
कितने बैचेन रहते थे
पत्नी- अरे छोड़ो पुरानी गलतियों को याद करने से क्या फायदा….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

***************************************************************************************

सास घर में पुराने कागजात देख रही थी
तभी सास के हाथ में बहू का ग्यारहवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड आ गया
सास नम्बरों के नीचे चरित्र प्रमाण पत्र पढ़कर अभी तक बेहोश है
प्रमाण पत्र में लिखा था- नेहा कक्षा की ‘मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा’ है…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी